Delhi Capitals: इस साल के अंत में आईपीएल ऑक्शन होना है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हाल में ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 से पहले अपने हेड कोच रिकी पोंटिंग को हटाया था। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, हेमंग बदानी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के कोच बन गए हैं। उन्हें अगले दो सीजन के लिए टीम की कमान मिली है। वो इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद में ब्रायन लारा के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे। वो सनराइजर्स हैदराबाद के फील्डिंग कोच थे। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स सौरव गांगुली को भी निकाल सकती है।
जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को 2023 में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिकी पोंटिंग के बाद अब सौरव गांगुली का पत्ता भी कट गया है क्योंकिहेड कोच हेमंग बदानी के दोस्त वेणुगोपाल राव को टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। अभी तक हालांकि ये साफ नहीं है कि वेणुगोपाल यह जिम्मेदारी सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए मिली है या पूरी फ्रेंचाइजी के लिए। बता दें कि फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल के अलावा अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट, साउथ अफ्रीका टी20 और ILT20 लीग में भी टीमें हैं। वो गांगुली इन सभी टीमों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पहले भी कर चुके हैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ वर्क
लंबे समय तक हेमंग बदानी और वेणुगोपाल राव चेन्नई लीग में MRF के लिए खेल चुके हैं। दोनों एक साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं। दोनों पहले भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए काम कर चुके हैं। ये दोनों ही यूएई की ILT20 और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट ने उन्हें कोचिंग स्टाफ चुनने की आजादी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व तेज गेंदबाज मुनफ पटेल भी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सकते हैं। वो टीम के बॉलिंग कोच भी बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
17 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines