IND vs BAN: बांग्लादेश के लिए मुसीबत बन सकता है ये बल्लेबाज, हैदराबाद में 249.12 के स्ट्राइक रेट से बनाता है रन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा मैच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। वहीं, टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

ind vs - 2024-10-11T203619.569

India vs Bangladesh, T20I series: भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैदान पर दो साल के बाद टी20 मैच हो रहा है। इस मैदान पर एक भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। ऐसे में अगर तीसरे टी20 इस खिलाड़ी का बल्ला चल जाता है तो बांग्लादेश की टीम को बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

दो साल के बाद हो रहा है हैदराबाद में मैच

राजीव गांधी स्टेडियम में इससे पहले आखिरी बार मैच साल 2022 के सितंबर में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। वहीं, 2019 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था। टीम इंडिया ने यहां पर दोनों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में बांग्लादेश के लिए यहां पर जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी से बांग्लादेश से रहना होगा बचकर

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड राजीव गांधी स्टेडियम में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इसी मैदान पर आईपीएल 2024 में 284 रन बनाए ​थे। इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी बनाई थी। अगर उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो 249.12 का रहा है। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में उनका बल्ला चला तो टीम इंडिया की जीत पक्की है। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के मैदान एक ही इंटरनेशनल मैच खेला है। उन्होंने इस मैच में 69 रन बनाए थे। ऐसे में वो भी बांग्लादेश के लिए खतरा बन सकते हैं।

विज्ञापन

IND vs BAN तीसरे T20I की संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI: जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

विज्ञापन

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ