News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs England 1st Test: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जसप्रीत के अलावा दूसरे दिन ओर कोई भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया था। दूसरे दिन बुमराह को 4 विकेट मिल सकती थी लेकिन उनकी नो बॉल ने ऐसा होने नहीं दिया। वहीं बुमराह एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन और 36 शतक लगाने वाले इंग्लिश क्रिकेटर का काल बन गए। जी हां हम बात कर रहे हैं जो रूट की, जिनको बुमराह ने जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को आउट करने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह के सामने रूट का बल्ला खामोश हो जाता है। दूसरे दिन जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने 10वीं बार रूट को आउट किया है और वे रूट को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा 11 बार आउट किया है।
If You Have Joe Root The Greatest Test Batsman, Then We Have Jasprit Bumrah The Greatest Bowler in The World 😎pic.twitter.com/QObQz9fJ8l
— Crictale_Yash (@JaisFanForever) June 21, 2025
भारत की पहली पारी दूसरे दिन 471 रन पर खत्म हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से तीसरा शतक ऋषभ पंत के बल्ले से आया था। पंत ने 134 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे।
Ollie Pope holds the fort for England despite the Jasprit Bumrah threat 💪#ENGvIND 📝: https://t.co/FXxW1HkGLm pic.twitter.com/RU4KanQLiT
— ICC (@ICC) June 21, 2025
---विज्ञापन---
इंग्लैंड की तरफ से उपकप्तान ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा। फिलहाल पोप 100 रन और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले नाबाद है। इससे पहले इंग्लैंड को 3 झटके जैक क्राउली 4 रन, बेन डकेट 62 रन और जो रूट 28 रन के रूप में लगे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक, भारत पर पड़ सकती है भारी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।