Vaibhav Sooryavanshi: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने रविवार, 21 जून को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के को हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत की इस जीत के हीरो 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी के दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्ट की वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
वैभव ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े और उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर हर कोई दंग रह गया. उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वैभव की इस आतिशी पारी की जमकर तारीफ की है.
आकाश चोपड़ा ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी को लेकर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ये लड़का क्या कर रहा है? ये सबको थोड़ा शर्मिंदा कर रहा है. शुरुआत में ये सबको थोड़ा असहज महसूस कराएगा कि ये कैसे खेल सकता है, क्योंकि हम सब तो वहीं खेल रहे हैं. ऋतुराज गायकवाड़, प्रियांश आर्य और तिलक वर्मा भी वहीं थे. ये एक बहुत ही अच्छी इंडिया ए टीम है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह लड़का जब बल्लेबाजी शुरू करता है, तो ऐसा लगता है जैसे खेल का मैदान ही बदल गया हो. उसने 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह मजे-मजे में लिस्ट ए के रिकॉर्ड तोड़ रहा है, और वह भी फाइनल में. उसने यहां फाइनल में 94 रन बनाए, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन बनाए, और आप सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 देख सकते हैं.”
ये भी पढ़ें- आज FIFA में फुटबॉल मैच कौन जीता 22 जून 2026: स्पेन और मिस्र ने जीता मैच, जानें 11वें दिन किन टीमों ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
वैभव सूर्यवंशी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से मैच का रुख पलट दिया और 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों का योगदान दिया. वहीं, गेंदबाजी में यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट झटके. वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
मैच के बाद जब उनसे फाइनल में उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा: “मैंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा, बस पहले 10 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था.” उन्होंने आगे कहा कि, “कोई दबाव नहीं था, मैं उन चीजों को सुधारना चाहता था जो पहले मेरे लिए काम नहीं कर रही थीं. मैंने अपने कोचों से बात की और अभ्यास सत्रों के दौरान उन पर काम किया. सब कुछ एकदम सही रहा और नतीजा सबके सामने हैं. मैंने 50 ओवर के कई मैच खेले हैं, जिसके बारे में शायद लोगों को पता नहीं है.”
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 4 दिनों में 2 बार होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines