हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शमी और भुवनेश्वर को टीम इंडिया में वापसी के लिए करना होगा ये काम, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी नसीहत

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं. उनकी वापसी का रास्ता नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दोनों तेज गेंदबाजों को खास सलाह दी है.

विज्ञापन
AI Created Image

भारत को अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2027 खेलना है. भारतीय टीम की तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं. मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. हालांकि दोनों को वर्ल्ड कप खेलने का अच्छा खासा अनुभव है. लेकिन टीम इंडिया में वापसी का रास्ता फिलहाल दोनों को नजर नहीं आ रहा है. हालांकि अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शमी और भुवी को वापसी करने के लिए बड़ी सलाह दी है.

शमी और भुवी को मिली सलाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि शमी और भुवी को रणजी ट्रॉफी और लाल गेंद घरेलू प्रतियोगिता खेलनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि शमी ने पिछले रणजी सीजन में 37 विकेट लिए थे, लेकिन वह आईपीएल में शानदार नहीं कर पाए थे.

उन्होंने कहा ” विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में लगातार खेलते रहना आसान नहीं है. सिर्फ विश्व कप ही नहीं, बल्कि आपको एक साल पहले से ही हर वनडे मैच में खेलना होगा. आपको अभी से ही खेलना शुरू करना होगा. शमी के मामले में भी यही बात लागू होती है, हालांकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेली है और 37 विकेट लिए हैं. अब वे दिलीप ट्रॉफी भी खेलने जा रहे हैं. इसलिए शमी के पक्ष में दावा थोड़ा मजबूत है, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर हम आईपीएल में मैन-टू-मैन मार्किंग करें तो भुवनेश्वर कुमार इस मामले में उनसे आगे हैं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि एक बात भुवी के खिलाफ जाती है. जब आप रणजी नहीं खेलते हैं तो आपका वर्कलोड सिमित हो जाता है. विजय हजारे ट्रॉफी में मुट्ठी भर मैच होते हैं. वनडे क्रिकेट में, आपको एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी और 50 ओवर फील्डिंग करनी होती है. यह बहुत ज्यादा वर्कलोड है.

युवा तेज गेंदबाजों को मिल रहा है मौका

भारतीय टीम में फिलहाल युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिल रहा है. इन गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हर्षित राणा का नाम शामिल है. मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों पर खूब भरोसा जता रही है. ऐसे में ये गेंदबाज वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुने जाते हैं या नहीं. ये देखना दिलचस्प होने वाला है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola