RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी पर लगाम लगाने के लिए ऐसी प्लेइंग 11 उतारेगी गुजरात टाइटंस!

Gujarat Titans Probable Playing 11: जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 मई की शाम राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के लिए ये मैच अहम है, क्योंकि एक जीत उन्हें प्वॉइंट्स टेबल के टॉप में मजबूती दे देगी.

vaibhav sooryavanshi vs GT
1 / 7
vaibhav sooryavanshi vs GT

गुजरात टाइटंस की बात करें तो ये टीम लगातार चौथी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी, ऐसे में उन्हें एक मजबूत प्लेइंग 11 को चुनना होगा ताकि वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर जैसे प्लेयर को मात दी जा सके.

विज्ञापन

ओपनर्स

ओपनर्स2 / 7

इस बात में किसी को कोई शक है कि कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनिंग करेंगे. टीम को उम्मीद होगी कि वो एक मजबूत शुरुआत दें, ताकी मिडिल ऑर्डर बैटर्स पर ज्यादा दवाब न बने.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर्स

मिडिल ऑर्डर्स3 / 7

टीम के विकेटकीपर जोस बटलर और निशांत सिंधु क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. शुरुआती नाकामी के बाद बटलर ने वापसी करते हुए कई बार तेज रन बनाए हैं. वहीं सिंधु से भी धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर्स4 / 7

वॉशिंगट सुंदर, जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया से गुजरात फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11 में बतौर ऑलराउंडर उतरेंगे. इनसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में परफॉर्म करने की उम्मीद होगी, खासकर तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अपना जलवा दिखाना होगा.

विज्ञापन

तेज गेंदबाज

तेज गेंदबाज5 / 7

गुजरात टाइटंस में जबरदस्त पेस बॉलिंग अटैक है. इसकी जिम्मेदारी भारत के मोहम्मद सिराज, अरशद और प्रसिद्ध कृष्ण के साथ साथ साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा के कंधों पर होगी. इस कॉम्बिनेशन वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

स्पिनर

स्पिनर6 / 7

गुजरात टाइटंस के प्लेइंग 11 में अफगानिस्तान के राशिद खान के तौर पर इकलौते स्पिनर हो सकते हैं, ये फिरकी गेंदबाज इसलिए भी यूजफुल हैं क्योंकि वो जरूरत पड़ने पर अच्छी बैटिंग भी कर सकते हैं, जो टीम के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 117 / 7

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया (इम्पैक्ट प्लेयर), अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन