सूर्या के बाद गिल की भी छुट्टी! इस खिलाड़ी को मिलेगी T20 और वनडे टीम की कप्तानी? आया चौंकाने वाला अपडेट

Team India Captaincy: भारत की टी20 टीम में बदलाव की खबरें सामने आ रही थीं. अब बताया जा रहा है कि वनडे टीम में भी नया कप्तान बनाया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है.

Shreyas Iyer Shubman Gill Suryakumar yadav
1 / 6

Team India Captaincy: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बताया जा रहा था कि टी20 टीम में बड़े-बड़े चेंज होंगे. अब वनडे टीम को लेकर भी BCCI ने बड़ा प्लान बनाया है. सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और अब वनडे कप्तान शुभमन गिल की भी छुट्टी हो सकती है. BCCI दोनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान बनाने का प्लान बना रही है. इसी बीच श्रेयस अय्यर का नाम जिम्मेदारी संभालने के लिए सबसे आगे आ रहा है.

विज्ञापन

वनडे और टी20 में होगा एक ही कप्तान

वनडे और टी20 में होगा एक ही कप्तान2 / 6

NDTV को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि भारतीय टीम की सिलेक्शन कमेटी ने वाइट बॉल क्रिकेट में एक ही कप्तान बनाने की बात की है. भारतीय टीम अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 की तैयारियां शुरू करेगी. चयन समिति इन दोनों टूर्नामेंट के लिए एक ही कप्तान पर विचार कर रही है.

विज्ञापन

BCCI के सोर्स ने क्या कहा?

BCCI के सोर्स ने क्या कहा?3 / 6

BCCI के सोर्स ने NDTV को बताया, 'नई टी20 टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हम टी20 और वनडे टीम में एक ही खिलाड़ी को जिम्मेदारी देने के बारे में सोच रहे हैं. अब दोनों फॉर्मेट पर हमारा फोकस होगा. BCCI नए खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी प्लेयर्स को भी मौके देना चाहती है.'

श्रेयस अय्यर का नाम आया सामने

श्रेयस अय्यर का नाम आया सामने4 / 6

रिपोर्ट में वनडे और टी20 कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर का नाम सामने आया है. IPL में अय्यर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अय्यर वनडे में भारत के उपकप्तान हैं और अब टी20 टीम में उनकी वापसी की भी चर्चा हो रही है. इसी वजह से दोनों फॉर्मेट में कप्तानी के लिए उनका नाम सामने आ रहा है.

विज्ञापन

सूर्या और गिल की कप्तानी से होगी छुट्टी?

सूर्या और गिल की कप्तानी से होगी छुट्टी?5 / 6

शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर अब दबाव बढ़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या 2028 के LA ओलंपिक तक टीम की कमान संभालना चाहते हैं, वहीं शुभमन गिल को सिलेक्टर्स ने 2027 का वर्ल्ड कप देखते हुए कप्तान बनाया है. हालांकि, अब श्रेयस अय्यर उन दोनों की जगह लेने के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं.

लगातार चोटिल होते रहते हैं श्रेयस अय्यर

लगातार चोटिल होते रहते हैं श्रेयस अय्यर6 / 6

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड बतौर कप्तान अच्छा है और वो वाइट बॉल में भारत की कमान संभालने के लिए सबसे बड़े दावेदार भी हैं. हालांकि, अय्यर का चोट से पुराना नाता रहा है. वो कई बार चोट के कारण महीनों तक टीम से बाहर रहे हैं. BCCI उन्हें कप्तान बनाने से पहले इस चीज पर भी चर्चा कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन