Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

जानिए किस भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ?

हिंदू धर्म में बिना दीपक के पूजा को अधूरा माना जाता है। हर भगवान के पूजन में दीपक का अहम रोल होता है। शास्त्रों के अनुसार हर भगवान के लिए अलग-अलग प्रकार के तेल, घी आदि दीपक जलाया जाता है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी, भगवान शिव, हनुमान जी, शनि देव और अन्य देवी-देवताओं के सामने कौन-सा दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

Author
Edited By : Mohit Tiwari Updated: Apr 18, 2025 20:07
puja vidhi

हिंदू धर्म में किसी पूजन में सबसे पहले दीपक प्रज्ज्वलित करना अनिवार्य होता है। दीपक जलाने के बाद ही किसी देवता या देवी का पूजन किया जाता है। दीपक को पूरी पूजा में जलते रहना चाहिए, तभी पूजन का फल प्राप्त होता है। पूजा-पाठ के दौरान सही प्रकार का दीपक जलाना न केवल हमारी श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि देवी-देवताओं की कृपा पाने का एक सरल और प्रभावी तरीका भी है। अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए विभिन्न तरह का दीपक और तेल या घी इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं कि किस भगवान के सामने कौन-सा दीपक जलाना शुभ होता है।

कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ?

हिंद धर्म में देवी-देवताओं के दाएं ओर घी का और बाएं ओर तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घी का दीपक सफेद खड़ी बत्ती से जलाना चाहिए। इस बत्ती को फूलबत्ती भी कहते हैं। अगर तेल का दीपक जला रहे हैं तो बत्ती लंबी होनी चाहिए। किसी भी पूजा शुभ फल पाने के लिए लाल या पीले रंग की बत्ती का उपयोग करना चाहिए।

---विज्ञापन---

किस भगवान के सामने जलाएं कौन सा दीपक?

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है।
  • शनि देव के पूजन में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • भगवान भैरव जी के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • राहु और केतु की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाएं।
  • भगवान शिव के सामने महुआ के तेल या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • सूर्यदेव के सामने घी या कर्पूर का दीपक जलाना चाहिए।
  • माता काली के सामने भी सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 7 मई से 16 दिनों तक सतर्क रहें इन 4 राशियों के लोग, बुध के मेष में गोचर से मुकदमेबाजी और झगड़े के बनेंगे योग!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2025 08:07 PM

संबंधित खबरें