Gauri Vrat 2025: 06 जुलाई से शुरू होगा गौरी व्रत का अनुष्ठान, जानें 5 दिन के शुभ मुहूर्त और योग

Gauri Vrat 2025: हर साल आषाढ़ माह में पांच दिनों तक गौरी व्रत का अनुष्ठान होता है, जिस दौरान कुंवारी और विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं। चलिए जानते हैं साल 2025 में कब से कब तक, मां पार्वती को समर्पित गौरी व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको पांच दिन की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा।

Gauri Vrat 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Gauri Vrat 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए गौरी व्रत का खास महत्व है। गौरी व्रत का अनुष्ठान पांच दिन का होता है, जिस दौरान देवी पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उपवास रखा जाता है। मां पार्वती के अलावा इन दिनों भगवान शिव और गणेश जी की भी पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप और उपवास किए थे। उसी के अनुसरण ये व्रत रखा जाता है।

विज्ञापन

मान्यता है कि यदि कुंवारी कन्याएं सच्चे मन से गौरी व्रत रखती हैं, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। जबकि पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा ये उपवास रखना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन

10 जुलाई को होगा गौरी व्रत का समापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से गौरी व्रत का आरंभ होता है, जिसका समापन 5 दिन बाद पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर होता है। साल 2025 में 05 जुलाई को शाम 06 बजकर 58 मिनट से आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 06 जुलाई को देर रात 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस बार 06 जुलाई से गौरी व्रत का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 5 दिन बाद 10 जुलाई 2025 को होगा। इस बीच 08 जुलाई 2025, वार मंगलवार को जया पार्वती व्रत रखा जाएगा।

06 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:29 
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:08 से लेकर 04:49 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:58 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:42 मिनट तक
  • अमृत काल- दोपहर में 12:51 से लेकर 02:38 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

07 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:29
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:08 से लेकर 04:49 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:58 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:42 मिनट तक
  • अमृत काल- दोपहर में 01:43 से लेकर 03:29 मिनट तक

08 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:30 
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:09 से लेकर 04:49 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:58 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:42 मिनट तक
  • अमृत काल- शाम में 05:42 से लेकर 07:26 मिनट तक

09 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:30 
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:09 से लेकर 04:50 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- नहीं है
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:41 मिनट तक
  • अमृत काल- देर रात 10 बजे से लेकर 11:43 मिनट तक

10 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:31
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:10 से लेकर 04:50 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:59 से लेकर दोपहर 12:54 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:21 से लेकर 07:41 मिनट तक
  • अमृत काल- नहीं है

ये भी पढ़ें- Name Astrology: जिन लोगों का नाम P, R, V या S से होता है शुरू; उनमें जन्म से ही होती हैं ये 2 खूबियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ