Swapna Shastra: सपने में सांप दिखना देता है शुभ-अशुभ संकेत, जानिए स्वप्न शास्त्र की मान्यता

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में नींद में आने वाले सभी सपनों के मतलब के बारे में बताया गया है. सपने में दिखने वाली चीजों से शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. कई बार सपने में सांप नजर आते हैं. सपने में सांप दिखना कैसा होता है इससे क्या संकेत मिलते हैं चलिए जानते हैं.

Swapna Shastra

Photo Credit- AI

Swapna Shastra: सपनों को लोग असल जिंदगी से जोड़कर देखते हैं. सोते समय आने वाले सपने भविष्य से जुड़े कई संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र में सांप के सपनों के बारे में बताया गया है. कई लोग सपने में सांप देखते हैं. लोग इसे अशुभ या शुभ मान लेते हैं. हालंकि, सपने में सांप का दिखना शुभ-अशुभ दोनों संकेत देता है. सपने में किस स्थिति में सांप देखना कैसा होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

इन स्थितियों में सपने में सांप देखना होता है शुभ

  • आप सपने में शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप देखते हैं या मंदिर में सांप देखते हैं, तो यह शुभ और अच्छा माना जाता है. यह आपके अटके हुए काम पूरे होने का संकेत होता है.
  • सपने में खुद को सांप को मारते हुए देखना शत्रुओं पर विजय की ओर इशारा करता है. यह सपना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल, ग्रहण समय और भारत में दिखेगा या नहीं

विज्ञापन
  • सपने में चमकीला, सुनहरा या सफेद सांप को देखना शुभ होता है. यह भाग्य का द्वार खुलने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा.
  • सपने में सांप को फन उठाए हुए देखना शुभ होता है. यह संपत्ति का लाभ मिलने की ओर इशारा करता है.

सपने में इस प्रकार सांप देखना होता है अशुभ

  • आप सपने में सांप को पीछा करते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ माना जाता है. सपने में सांप आपके पीछे पड़ा है और आप दौड़ रहे हैं, तो यह तनाव और भविष्य में आने वाली मुश्किलों की ओर संकेत करता है.
  • सांप का डंसना बेहद अशुभ माना जाता है. इस प्रकार का सपना आना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा सपना जीवन में मुश्किलों और धन हानि की ओर इशारा करता है.

ये भी पढ़ें – Puja Path Tips: घर के मंदिर में एक ही भगवान की दो तस्वीर रखना होता है अशुभ? जानिए पूजा पाठ के नियम

  • आप सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं, तो यह अच्छा नहीं होता है. सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखना किसी कानूनी मामले में या विवाद में फंसने का संकेत देता है.
  • आपको बार-बार सांप का सपना आता है, तो यह पितृ दोष का कारण हो सकता है. इसका अर्थ है कि, पितृ आपसे नाराज हैं.

ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? महाभारत से है इसका कनेक्शन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ