Sawan 2025 Upay: सावन का महीना अत्यंत पवित्र और पावन होता है, जिसका हर एक दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। जो व्यक्ति इस महीने सच्चे मन से भक्ति व तपस्या करता है, उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशियों का वास होता है। साल 2025 में आज 11 जुलाई से सावन का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 09 अगस्त को होगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह का पहला दिन भी बेहद खास होता है। खासकर प्रात: काल और रात के समय पूजा-पाठ करने से साधक को लाभ होता है। चलिए अब जानते हैं सावन माह के पहले दिन की रात में भगवान शिव को प्रसन्न करने के पांच प्रभावशाली व अचूक उपायों के बारे में।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये उपाय
सावन के पहले दिन रात में भगवान शिव की पूजा करें। पूजा करने के बाद घर की पूर्व दिशा में घी का एक दीपक जलाएं और अपने घर की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूर्व दिशा में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। यदि किसी शुभ दिन इस दिशा में दीपक जलाया जाता है तो उससे घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवारवालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
मनोकामना पूर्ति का उपाय
शास्त्रों में वैसे तो भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। लेकिन सावन माह और भगवान शिव को समर्पित खास दिनों में नंदी की पूजा संध्या के बाद करनी शुभ होती है। इसलिए आज रात भगवान शिव की पूजा करने से पहले नंदी महाराज की पूजा करें। नंदी को जल, दूध, फूल, धतूरा, शमी की पत्तियां, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं। साथ ही उनके सामने तेल का एक दीपक जलाएं और उनके कान में अपनी मनोकामना को बोलें। माना जाता है कि नंदी के कान में बोली गई मनोकामना भगवान शिव तक पहुंचती है, जिसे वो जरूर पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज 11 जुलाई से सावन शुरू, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं?
नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का उपाय
सावन के पहले दिन रात के समय गंगा या फिर किसी पवित्र नदी के पास सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और माता गंगा की पूजा करें। इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा और घर-परिवार में खुशियों का वास होगा।
गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय
जिन लोगों के घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है या बार-बार लोग बीमार पड़ने लगते हैं, वो आज रात भगवान शिव की पूजा करें और उनके सामने घी का एक दीपक जलाएं। शिव जी के अलावा शिवलिंग के पास भी घी का एक दीपक जलाना शुभ रहेगा। कोशिश करें कि दोनों दीपक रात 12 बजे तक जले रहें। इस दौरान आप शिव जी के नाम का जाप कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो इस उपाय से आपके घर-परिवार में खुशियों का वास होगा और घरवालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगेगा।
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय
जिन लोगों के ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है या वो पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, वो आज रात सावन माह के पहले दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आपको ग्रह दोष, वास्तु दोष, कर्ज और नकारात्मक ऊर्जा आदि से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यतओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
9 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
12 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
12 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
14 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
18 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines