---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pitru Paksh 2024: भूल से भी पितृपक्ष में न करें ये 5 गलतियां, पूर्वजों के प्रकोप से हो सकते हैं कंगाल!

Pitru Paksha 2024: हिन्दू धर्म में पितृपक्ष पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक पवित्र समय है। साल 2024 में पितृपक्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दौरान कुछ गलतियां करने से पितर और पूर्वज नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये गलतियां, ताकि इन्हें करने से बच सकें?

---खबर नीचे जारी है---

Pitru Paksha 2024: हिन्दू धर्म में पितृपक्ष पूर्वजों और पितरों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक पवित्र और सर्वोत्तम समय माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दौरान श्रद्धांजलि और तर्पण अलावा भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज आशीर्वाद देने धरती पर उतरते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान न केवल पितृपक्ष की पूजा करने वालों को बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए, अन्यथा पूर्वज और पितर नाराज हो जाते हैं। कहते हैं कि उनकी कृपा रुकने से घर की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है, आर्थिक संकट बढ़ जाती है, यहां तक कि कंगाली भी आ सकती है। आइए जानते हैं, साल 2024 में पितृपक्ष कब से कब तक है और दौरान कौन-सी 5 बड़ी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

कब से कब तक है पितृपक्ष 2024?

पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है, जो इस साल मंगलवार 17 सितंबर, 2024 पड़ रही है। जहां तक पितृपक्ष के शुरुआत के बात  आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा यानी प्रथमा तिथि से होती है, जो 18 सितंबर को है। वहीं,आश्विन मास की अमावस्या के दिन पितृपक्ष का समापन होता है, जो इस साल 2 अक्टूबर 2024 को है। बता दें, आश्विन मास की अमावस्या को ‘सर्व पितृ अमावस्या’ कहते हैं। पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: भादो पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण से 3 राशियों को धन हानि के योग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---खबर नीचे जारी है---

पितृपक्ष में न करें ये गलतियां

1. धर्म ग्रंथों के अनुसार, पितृपक्ष में घर किसी भी तरह का मांगलिक और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है।

2. मान्यता है कि पितृपक्ष में नई चीजों की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। पितृपक्ष में नए कपड़े, घर के लिए नया सामान या नया फर्नीचर खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

3. पितृपक्ष के दिनों में न तो तर्पण करने वाला और न ही परिवार के अन्य सदस्यों को तामसिक चीजों का सेवन न करना। मान्यता है कि इस दौरान मांस, मछली, मदिरापान या लहसुन, प्याज आदि का सेवन करने से पूर्वज और पितर कुपित होते हैं और अपना प्रकोप दिखाते हैं।

4. मान्यताओं के मुताबिक़ पितृपक्ष में सफेद तिल, लौकी, मूली, काला नमक, जीरा, मसूर की दाल, चना-सरसों का साग आदि का सेवन भी नहीं करना वर्जित माना गया है।

---खबर नीचे जारी है---

5. मान्यता है कि श्राद्ध के भोजन को लोहे के बर्तन में न परोसना चाहिए। इसके लिए तांबे, पीतल या अन्य किसी धातु के बर्तन का प्रयोग करना चाहिए।

इन सबके अलावा, पितृपक्ष में बाल या दाढ़ी बनवाना भी वर्जित है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। जो तर्पण करते हैं, उनको पूरे पितृपक्ष के दौरान संभोग करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ये गलतियां करने से पितृदोष लगता है। जीवन में ढेर सारी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। बदहाली और कंगाली आने के दुर्योग बन सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 08, 2024 12:05 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola