Parvati Jayanti 2026 Today: आज पार्वती जयंती पर जरूर पढ़ें उनके जन्म की संपूर्ण कथा, इसके बिना अधूरा रहेगा व्रत

Parvati Jayanti 2026 Today: आज 21 जुलाई को पार्वती जयंती है. यह दिन भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती की उत्पत्ति से जुड़ा माना जाता है. आज पार्वती जयंती के दिन पूजा-अर्चना के साथ ही देवी पार्वती की जन्म की कथा का पाठ अवश्य करें.

Mata Parvati.jpg

Photo Credit- News24GFX

Parvati Jayanti 2026 Vrat Katha: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को माता पार्वती की जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. पार्वती जयंती भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती को समर्पित है. माता पार्वती को गौरी, उमा और सती आदि नामों से जाना जाता है. पार्वती जयंती के दिन देवी पार्वती का जन्म हुआ था. आज पार्वती जयंती के दिन उनकी उत्पत्ति से जुड़ी कथा का पाठ अवश्य करें. पार्वती जयंती के दिन इस कथा के पाठ के बिना व्रत और पूजन अधूरा माना जाता है.

विज्ञापन

पार्वती जयंती की कथा

धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती की उत्पत्ति की कहानी पुनर्जन्म से जुड़ी है. माता पार्वती का संबंध देवी सती से माना जाता है. एक बार माता सती ने पिता प्रजापति दक्ष के यज्ञ में प्राणों की आहुति दे दी थी. ऐसा उन्होंने भगवान शिव का अपमान सहन न कर पाने के कारण किया था. इसके बाद माता पार्वती के जन्म की कथा पुनर्जन्म से संबंधित है.

विज्ञापन

माता सती का पुनर्जन्म

माता सती का जन्म हिमालय राज हिमवान और माता मैना के घर हुआ था. पुनर्जन्म में उनका नाम पार्वती पड़ा. वह बालअवस्था से ही भगवान शिव को अपने पति के रूप में मानती थीं. उन्हें महर्षि नारद मुनि ने बताया कि, शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए उन्हें कठोर तप करना होगा. माता पार्वती ने कई वर्षों तक कठोर तप किया और भगवान शिव को अपनी पति के रूप में प्राप्त किया था. पार्वती जयंती का पर्व अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. पार्वती जयंती को दांपत्य प्रेम और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का दिन मानते हैं. व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

विज्ञापन

पार्वती जयंती का महत्व

माता पार्वती की उत्पत्ति का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. देवी पार्वती को शक्ति और समर्पण की देवी के रूप में पूजा जाता है. पार्वती जयंती का व्रत करने और देवी पार्वती की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है. दांपत्य जीवन में प्रेम, पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख, योग्य जीवनसाथी पाने के लिए आपको माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ