Navratri 2024 Sandhi Puja: नवरात्रि की ‘संधि पूजा’ क्या है, क्यों है शुभ और कल्याणकारी? जानें 108 दीये जलाने का रहस्य

Navratri 2024 Sandhi Puja: आज नवरात्रि का नौवां दिन है। आज अष्टमी तिथि का नवमी तिथि से मेल बेहद खास माना जाता है। इस मौके पर ‘संधि पूजा’ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, यह क्या है और इस मौके पर 108 दीये क्यों जलाए जाते हैं?

ashtami-sanndi-puja

Navratri 2024 Sandhi Puja: 3 अक्टूबर से शुरू हुए मातृ पूजा और शक्ति साधना के महापर्व नवरात्रि का आज नौवां दिन है। देवी दुर्गा के नवम रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद आज नवरात्रि त्योहार का समापन हो जाएगा। तिथि की दृष्टि से आज के दिन अष्टमी तिथि का नवमी तिथि से संयोग बेहद खास माना गया है। ग्रंथों में इस मौके पर ‘संधि पूजा’ करने का विधान मिलता है। आइए जानते हैं, यह क्या है, क्यों शुभ और इस मौके पर 108 दीये क्यों जलाए जाते हैं?

विज्ञापन

संधि पूजा क्या है?

जिस तरह सूर्य के अस्त होते समय दिन और रात के बीच के समय को संध्याकाल कहते हैं, उसी तरह जब एक तिथि समाप्त होकर दूसरी प्रारंभ हो रही होती है, तो उसे संधि काल कहते हैं। नवरात्रि में जब अष्टमी और नवमी तिथि के समय का मिलन हो रहा होता है, तो इस काल में संधि पूजा की जाती है।

विज्ञापन

संधि पूजा अष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और नवमी तिथि के प्रारंभ होने के 24 मिनट बाद तक की अवधि में ही की जाती है। चूंकि यह दो तिथियों का मेल है, इसलिए इसे ‘संधि पूजा’ कहा जाता है।

संधि पूजा का महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, दो विशेष तिथियों के संधि काल में किया गया हवन और पूजा शीघ्र फलदायी होती है। नवरात्रि के की अष्टमी और नवमी तिथि के संधि काल देवी महागौरी और मा सिद्धिदात्री की आराधना करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। उनपर सदैव देवी की कृपा बनी रहती है और आरोग्य, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि हर वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्‍टमी-नवमी तिथि के मेल पर संधि पूजा की जाती है।

विज्ञापन

क्यों जलाए जाते हैं 108 दीये

शास्त्रों में संधि पूजा के दौरान 108 दीये जलाने का वर्णन मिलता है। ये दीये देवी मां के समक्ष जलाए जाते हैं। मान्यता है कि ये दीये बुराई पर अच्छाई का और अज्ञानरूपी अंधकार पर ज्ञानरूपी प्रकाश की जीत का प्रतीक है। मान्यता है कि ब्रह्मांड की सबसे अच्छी और सबसे मजबूत ऊर्जा संधि काल में होती है। वहीं संधि पूजा उस दिव्य नारी शक्ति का उत्सव मनाता है, जो सभी शक्ति उपासकों को ऊर्जा और शक्ति देने के लिए आदर्श काल यानी अष्टमी-नवमी संधि काल में प्रकट होती है।

बता दें कि नवरात्रि पर संधि पूजा करने की परंपरा बंगाल में सबसे अधिक प्रचलित है। इस मौके पर एक गोल और बड़ी थाली में 108 दीये के साथ देवी माता को 108 कमल के फूल, 108 पान-सुपारी, साड़ी, श्रृंगार के सामान और नैवेद्य भेंट किए किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे शत्रुओं का नाश हो जाता है, बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं और अभीष्ट मनोकामना पूरी होती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ