---विज्ञापन---

Religion angle-right

Narasimha Jayanti 2024: नरसिंह जयंती मई में कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Narasimha Jayanti 2024: भगवान नरसिंह भगवान विष्णु के चौथे अवतार हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह अवतार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था, जो 2024 में 21 मई को पड़ रही है। आइए जानते हैं, इस अवतार के उपलक्ष्य में नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस अवतार का महत्व क्या है?

---विज्ञापन---

Narasimha Jayanti 2024: भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से उनके चौथे अवतार भगवान नरसिंह हैं। इस अवतार में भगवान विष्णु ने आधा नर यानी मनुष्य और आधा सिंह का स्वरूप धारण किया है। यह भगवान विष्णु का एक उग्र और रौद्र रूप है, जो उन्होंने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए लिया था। इस रूप में उन्होंने हिरण्यकशिपु राक्षस का वध किया था। भगवान विष्णु का यह रूप इस बात की घोषणा करता है कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेगा और धर्म की हानि होगी, तब-तब वे धरती पर अवतार लेंगे।

नरसिंह जयंती कब है?

हिन्दू परंपरा में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के उपलक्ष्य में नरसिंह जयंती मनाई जाती है। मान्यतानुसार, यह विष्णु-अवतार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस साल नरसिंह जयंती 21 मई, 2024 को पड़ रही है। 21 मई को मंगलवार होने से इस साल की जयंती को साहस, आत्मविश्वास, वीरता और निष्ठा में वृद्धि करने वाला बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

नरसिंह जयंती पूजा मुहूर्त

जहां तक भगवान नरसिंह की पूजा और अनुष्ठान के लिए शुभ मुहूर्त की बात है, तो इस साल उनके भक्तों को उनकी पूजा के लिए 02 घण्टे 44 मिनट की अवधि का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। भगवान नरसिंह की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 मई की शाम में 4 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें: Chinnamasta Jayanti 2024: तंत्र-मंत्र की देवी छिन्नमस्ता की जयंती कब है? जानें महत्व और पौराणिक कथा

---विज्ञापन---

नरसिंह जयंती का महत्व

भगवदगीता में कहा गया है कि जब-जब धर्म का नाश होगा, धरती पर दुष्टों और अत्याचारियों का आतंक बढ़ेगा, तब-तब भगवान विष्णु अवतार लेकर दुष्टों का संहार करेंगे और धर्म की स्थापना करेंगे। भगवान नरसिंह अवतार उनके इस घोषणा की पुष्टि करता है। नरसिंह जयंती धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश का प्रतीक है।

  • यह जयंती भगवान विष्णु द्वारा अपने भक्तों की पुकार पर उनकी रक्षा करने का प्रतीक भी है। भगवान नरसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद को जलती आग से बचाया था और यह दिखाया कि वे कितने भक्त-वत्सल हैं।
  • नरसिंह जयंती पर उनकी पूजा करने से व्यक्ति को उनकी सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। दुर्घटना होने के योग कट जाते हैं और आयु बढ़ती है।
  • नरसिंह अवतार अहंकार का त्याग करने और ईश्वर पर निष्ठा रखने की प्रेरणा देती है। भगवान नरसिंह की पूजा से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन सिंक बन सकती है आर्थिक संकट का कारण, जानें रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 13, 2024 03:05 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola