---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: किचन सिंक बन सकती है आर्थिक संकट का कारण, जानें रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की किचन यानी रसोई घर में किचन सिंक सही स्थान पर नहीं होने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं। इसके सही दिशा में न होने से घर में झगड़े हो सकते हैं। घर में आर्थिक संकट भी आ सकता है। आइए जानते हैं कि रसोई घर में सिंक की सही जगह और दिशा क्या है?

---विज्ञापन---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में केवल किचन यानी रसोई घर ही नहीं बल्कि स्टोव (चूल्हा), बर्तन स्टैंड, खाने-पीने के आयटम सहित किचन सिंक (Kitchen Sink) को भी बहुत महत्व दिया गया है। मान्यता है कि वास्तु के अनुसार किचन सिंक के सही स्थान पर होने से घर में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, घर में किचन सिंक की सही जगह और दिशा नहीं होने पर स्वास्थ्य समस्याओं सहित आर्थिक संकट भी बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक किचन कहां और किस डायरेक्शन में होना चाहिए?

किचन सिंक की सही दिशा

किचन में जल यानी पानी के लिए उत्तर दिशा को सर्वोत्तम माना गया है। किचन सिंक में भी पानी से संबंधित काम होते हैं, इसलिए सिंक को भी हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा भी किचेन सिंक अच्छा माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में किचन सिंक होने से घर में बरकत होती है।

---विज्ञापन---

यहां भूल से भी न लगाएं किचन सिंक

घर में कभी भी किचन का सिंक रसोई घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाया गया सिंक न केवल घर में स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता है, बल्कि घर के मेम्बर्स में कलह का वातावरण बना रहता है और घर में बार-बार आर्थिक संकट आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नवजात शिशु और बच्चे के पास न रखें 5 चीजें, जीवन पर आ सकते हैं संकट

---विज्ञापन---

इन वास्तु टिप्स का भी रखें ध्यान

  • किचन सिंक का नल खराब हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। नल से लगातार पानी टपकने से देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। दीवार और सिंक के बीच दरार या छेद आदि भी नहीं होना चाहिए।
  • किचन सिंक को रात में जूठे बर्तन और गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए। इससे स्वास्थ्य और धन दोनों की हानि होती है।
  • यह ध्यान रखें कि किचन का सिंक चार फीट से कम की ऊंचाई पर न हो, वरना स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।
  • किचन के सिंक के नीचे कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बना हुआ काम बिगड़ जाता है… मेन गेट पर रखें ‘दृष्टि गणेश’; करेंगे हर समस्या का समाधान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: May 13, 2024 08:15 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola