Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Moles on Hand: हथेली पर इस जगह तिल होता है आर्थिक समृद्धि का प्रतीक, इन्हें कभी नहीं होती है पैसों की कमी

Moles on Hand: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट, निशानों और तिल से व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. हाथ की हथेली पर तिल होना बेहद शुभ होता है. हथेली पर खास जगह तिल होने से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 12, 2026 19:41
हथेली पर इस जगह तिल होता है शुभ
Photo Credit- Social Media

Moles on Hand: शरीर पर मौजूद छोटे-छोटे तिल और निशान व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताते हैं. इसके जरिए इंसान के स्वभाव, आर्थिक स्थिति और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. हथेली पर तिल होना सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ होता है. यह धन, सुख और समृद्धि की निशानी होता है. हथेली के किस भाग में तिल होना लकी होता है और यह जीवन में धनलाभ का संकेत होता है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हथेली पर इस जगह तिल होता है भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर ऐसी जगह तिल होना की वह मुट्ठी बंद करने पर बिल्कुल छिप जाए लकी होता है. ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है. ऐसी मान्यता है कि, ऐसे व्यक्ति के पास खूब पैसा होता है. इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है. यह तिल व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत होता है. ऐसे व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी नहीं होती है. इन्हें जीवन में सफलता मिलती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Samudrika Shastra: चेहरा देख जान सकते हैं किसी महिला का स्वभाव, ये 3 संकेत खोलते हैं सारे राज

दाहिने हाथ पर तिल

दाहिने हाथ की हथेली पर तिल बहुत ही खास होता है. सामुद्रिक शास्त्र में इसका महत्व बताया गया है. अगर दाहिने हाथ की हथेली पर काला गहरा तिल है तो यह माना जाता है कि, उस व्यक्ति की सात पुश्तों को धन की कमी नहीं होती है. यह लोग आसानी से धन कमाते हैं और पैसों की बचत करते हैं. अगर किसी की हथेली में तिल है और अच्छा खासा पैसा है तो उसे पैसों का घमंड नहीं करना चाहिए. व्यक्ति को व्यवहार में विनम्रता रखनी चाहिए.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 07:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.