Makar Sankranti 2026: सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है, इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान और दान करने का खास महत्व होता है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी, चालव और काले तिल का दान करना शुभ होता है. आप इस दिन काले तिल से जुड़े खास उपायों को कर सकते हैं. काले तिल के इन उपायों से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा और पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. चलिए आपको मकर संक्रांति पर तिल के इन उपायों के बारे में बताते हैं.
मकर संक्रांति पर करें काले तिल के उपाय
तिल के तेल का दीपक
आप शनि देव की कृपा के लिए मकर संक्रांति पर तिल के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाएं. शनि देव के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाने से आपको शनि दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Makar Sankranti 2026 Rashifal: शनि की प्रिय राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्य, इन लोगों के लिए खास होगी मकर संक्रांति
पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक
पितृ दोष से मुक्ति के लिए मकर संक्रांति के लिए पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद पूर्वजों का स्मरण करें. इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा. मकर संक्रांति पर इस उपाय से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. पितृ प्रसन्न होने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी.
काले तिल और गुड़ का दान
मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना बहुत ही अच्छा होता है. आप काले तिल और गुड़ का दान करें. मकर संक्रांति पर किसी जरूरतमंद को काले तिल, गुड़ के साथ ही गर्म कपड़े और कंबल का दान करें. इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
जल और काले तिल का सूर्य को अर्घ्य
सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको जल में काले तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ कपड़े पहनें. इसके बाद सुबह सूर्योदय होने पर तांबे के लोटे में जल के साथ काले तिल मिक्स करके सूर्य को अर्घ्य दें. इस जल में फूल और अक्षत डालें. सूर्य को अर्घ्य देने के समय सूर्य मंत्रों का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 hr agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
18 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
20 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
21 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines