Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Vastu Tips: रसोई में जूते-चप्पल पहनकर खाना बनाना पड़ सकता है भारी, वास्तु के अनुसार जानिए कारण

Vastu Tips: घर में सभी छोटी-बड़ी चीजों के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है. रसोई में चप्पल लेकर जाने को लेकर वास्तु शास्त्र में वर्जित बताया गया है. ऐसी गलती करना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है. यह हानि का कारण बन सकता है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 15, 2026 12:53
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: घर में रसोई को बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है. रसोई में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. ऐसे में रसोई में जूते और चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. यह वर्जित माना जाता है. रसोई खाना बनाने की जगह होती है. रसोई में अन्न रखा होता है ऐसे में यहां चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए. अगर कोई रसोई में चप्पल पहनकर प्रवेश करता है तो इससे वास्तु दोष लगता है. आपको रसोई में भूलकर भी जूते-चप्पल पहनकर जाने की गलती नहीं करनी चाहिए.

चप्पलों को अशुद्ध माना जाता है. चप्पल पहनकर व्यक्ति पूरे में घूमता है इस पहर गंदगी लग जाती है. आपको पवित्र रसोई में चप्पलों को नहीं लेकर जाना चाहिए. रसोई में चप्पल लेकर जाने से आपको आर्थिक तंगी और सेहत संबंधी नुकसान हो सकते हैं. इसके कारण घर-परिवार में तनाव हो सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – बर्बाद कर देते हैं कुंडली के ये महाअशुभ योग, गरीबी का बनते हैं कारण, जानें बचने के उपाय

नाराज होती हैं देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी

रसोई में आप चप्पल पहनकर जाते हैं और खाना बनाते हैं तो इससे देवी अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी क्रोधित होती हैं. ऐसे में इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है. इसके कारण मानसिक अस्थिरता आती है और रिश्तों में तनाव बढ़ता है. इसके कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझता है. इसके कारण घर में अन्न और धन के भंडार धीरे-धीरे खाली होने लगते हैं.

---विज्ञापन---

रसोई में चप्पल पहनकर न जाने के वैज्ञानिक कारण

धार्मिक कारणों से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी रसोई में चप्पल पहनकर जाने से बचना चाहिए. लोग जूते-चप्पल को पूरे में पहनकर घूमते हैं. इनके तलवों पर अरबों जीवाणु और रोगाणु मौजूद होते हैं. रसोई में इन्हें लेकर जाने से यह नमी और गर्म वातावरण के कारण पनपने लगते हैं. ऐसे में यह भोजन को खराब कर सकते हैं. इससे सेहत प्रभावित हो सकती है. इसके कारण बीमार पड़ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 15, 2026 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.