Kaalchakra: चंदन कहां चढ़ाने से मिलेगा चमत्कारी लाभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए चंदन से जुड़े उपाय

Kaalchakra Today: आज 21 मई 2026 दिन गुरुवार के कालचक्र में चंदन के लाभ के बारे में जानते हैं, पूजा में चंदन का इस्तेमाल और किन जगह पर चढ़ाने से फायदा मिलता है. इसके बारे में जानते हैं. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानें.

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 21 May 2026: आज 21 मई 2026, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक है. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी. इसके साथ ही पुष्य और अश्लेशा नक्षत्र है. गण्ड और वृद्धि योग रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. आज के कालचक्र में चंदन के पूजा में इस्तेमाल के बारे में जानेंगे. चंदन को पूजा में इस्तेमाल करने और चंदन का तिलक लगाने से कई फायदे मिलते हैं. इसके बारे में विस्तार से कालचक्र में जान सकते हैं. आज 21 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

चंदन लगाने के फायदे

चंदन का तिलक लगाने से मानसिक शांति मिलती है. प्राचीन समय में देवी-देवताओं द्वारा चंदन प्रयोग किया जाता था. चंदन की खूशबू से तनाव कम होता है. चंदन का तिलक शीतलता प्रदान करता है. चंदन से सेराटोनिन, बीटा, एंडोरफिन जैसे रसायनों का संतुलन बना रहता है. चंदन को संस्कृत में श्रीखण्डम् कहते हैं. चंदन का तिलक लगाना बहुत ही शुभ होता है. चंदन लगाने से नेत्रों की शक्ति बढ़ती है. यह बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध होता है.

विज्ञापन

चंदन चढ़ाने के फायदे

शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है. इससे शांति मिलती है. भगवान विष्णु के चरणों में सफेद चंदन अर्पित करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. आप मां दुर्गा और मां काली की पूजा में लाल चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं. मां लक्ष्मी के समक्ष चंदन रखने के बाद इसे कंठ और माथे पर लगाने से धनलाभ होता है. माता की पूजा में चंदन का इस्तेमाल करने से मांगलिक दोष और भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. आप इन उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ