Nautapa 2026: कब शुरू होगा नौतपा? इन 9 दिनों करें ये खास उपाय, सूर्यदेव की कृपा से दूर होगा पितृ दोष

Nautapa 2026: नौतपा 9 दिनों की अवधी होती है जिस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. यह समय दान-पुण्य के काम करने के लिए खास होता है. नौतपा में खास उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. चलिए नौतपा कब शुरू होगा और इस दौरान किन उपायों को करनें इसके बारे में जानते हैं.

Nautapa 2026

Photo Credit- AI

विज्ञापन

Nautapa 2026: जब सूर्य देव अपने प्रचंड ऊर्जा में होते हैं, तो उस समय नौतपा आरंभ होता है. नौतपा के दौरान सूर्य भीषण गर्मी बरसाते हैं. नौतपा ज्येष्ठ महीने में लगता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है और लू चलती है. ज्योतिष शास्त्र में नौतपा को दान-पुण्य के लिए खास बताया गया है. इस बार नौतपा कब लग रहा है और इस दौरान क्या उपाय करें? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब शुरू होगा नौतपा?

विज्ञापन

नौतपा ज्येष्ठ महीने में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर लगता है. नौतपा की अवधी नौ दिनों की होती है. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, इसका समापन 2 जून को हो जाएगा. इन 9 दिनों भीषण गर्मी पड़ेगी. नौतपा में कुछ उपाय कर सकते हैं. आप सूर्य देव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. सूर्यदेव को पितरों का प्रतिनिधि माना गया है. ऐसे में आप सूर्यदेव को प्रसन्न कर पितृ दोष से राहत पा सकते हैं. इसके लिए इन चीजों का दान करें.

नौतपा में करें इन 5 चीजों का दान

  • गेंहू या चावल का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है. आप नौतपा में अन्न का दान कर सकते हैं. गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें.
  • नौतपा में ऐसे फलों का दान करना शुभ होता है जिसमें जल की मात्रा अधिक हो. नौतपा में खरबूजे का दान करना शुभ माना गया गया है. आप खरबूजा दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर के मेन गेट पर रखी ये 5 चीजें बनती हैं तरक्की में बाधा, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ

विज्ञापन
  • नौतपा की भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए पानी का दान शुभ बताया गया है. नौतपा में प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.
  • नौतपा में शीतल पेय और ठंडे शरबत का दान करना चाहिए. ज्येष्ठ महीने में नौतपा के दौरान आप इसका दान कर सकते हैं.
  • गरीबों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत के लिए आप पंखे का दान कर सकते हैं. हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे दान करना शुभ होता है.

ये भी पढ़ें – देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ