Kaalchakra: कौन-सी माला धारण करने से मिलेगा भाग्य का साथ, खत्म होंगे दुख-दर्द, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 17 जुलाई 2026 शुक्रवार के कालचक्र में माला पहनने के लाभ के बारे में जानेंगे. जीवन से दुखों का अंत करने और खुशियों के लिए कौन-सी माला धारण करनी चाहिए. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

MALA.jpg

Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 17 July 2026: आज 17 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर चतुर्थी तिथि आरंभ हो चुकी है. इसका समापन कल सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा. आज के कालचक्र में माला पहनने के लाभों के बारे में जानेंगे. किस माला को धारण करना व्यक्ति के लिए अधिक शुभ होता है. आज मघा नक्षत्र शाम को 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा.

विज्ञापन

व्यतीपात योग रात को 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वरीयान् योग शुरू हो जाएगा. आज सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक गर करण, इसके बाद वणिज करण शाम को 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण कल सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बव करण आरंभ होगा. इस प्रकार से आज के दिन योग, नक्षत्र और करण रहने वाले हैं. आइये कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से माला पहनने के फायदों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

रुद्राक्ष की माला के लाभ

भगवान शिव, मां गायत्री, देवी दुर्गा, गणेश जी और हनुमान जी की पूजा में मंत्रों के जाप के लिए रुद्राक्ष की माना का इस्तेमाल करें. आप रुद्राक्ष की माला को धारण भी कर सकते हैं. रुद्राक्ष धारण करने से दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर और घबराहट से आराम मिलता है. आपको इनमें से सेहत संबंधी कोई भी समस्या है, तो रुद्राक्ष की माला अवश्य धारण करनी चाहिए. आपको हमेशा शिव मंत्रों का जाप रुद्राक्ष माला से करना चाहिए. ऐसा करने से भक्ति और पूजा का संपूर्ण फल मिलता है. हार्ट हेल्थ के लिए पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना बहुत ही शुभ बताया गया है.

विज्ञापन

तुलसी की माला के लाभ

तुलसी की माला से आपको भगवान विष्णु, राम जी और कृष्ण जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए. तुलसी की माला से इन देवताओं के मंत्रों का जाप करना अधिक शुभ माना जाता है. विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी की माला जितनी कोई अन्य माला लाभकारी नहीं होती है. भक्त तुलसी की माला धारण कर सकते हैं. तुलसी की माला धारण करने से मन प्रसन्न रहता है. यह मन और आत्मा की शुद्धि करता है.

विज्ञापन

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ