---विज्ञापन---

Religion angle-right

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार चुनें कपड़ों का रंग, भाग्य होगा बलवान

Janmashtami 2025: हर साल देशभर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2025 में 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इस दिन कृष्ण जी की पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनता है तो उसका भाग्य मजबूत होता है। साथ ही ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होने लगता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों के लकी रंग के बारे में।

---विज्ञापन---

Janmashtami 2025: शिवरात्रि की तरह ही जन्माष्टमी के पर्व का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाद्रमास माह में आने वाली कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मध्य रात्रि में द्वापर युग में कृष्ण जी का जन्म हुआ था। इसी के बाद से हर साल इसी तिथि पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान से लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। साथ ही व्रत भी रखते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार कपड़ों का रंग चुनना शुभ होता है। दरअसल, रंगों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही इससे भाग्य को भी बल मिलता है। चलिए जानते हैं जन्माष्टमी पर किस राशि के जातक को कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मंगल देव को मेष राशि का स्वामी माना जाता है, जिसका प्रिय रंग लाल है। यदि जन्माष्टमी पर मेष राशि के जातक लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो उन्हें कृष्ण जी के साथ-साथ मंगल देव की भी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही आत्मविश्वास भी चरम पर रहेगा।

वृषभ राशि

शुक्र ग्रह की राशि वृषभ के लोगों के लिए सफेद रंग लकी होता है। यदि ये लोग जन्माष्टमी के शुभ दिन सफेद रंग के कपड़े धारण करते हैं, तो उन्हें कृष्ण जी के साथ-साथ शुक्र ग्रह की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है, जिसका प्रिय रंग हरा है। इस राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी पर हरे रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों के लिए श्वेत रंग लकी होता है। यदि ये लोग जन्माष्टमी पर श्वेत रंग के कपड़े पहनते हैं तो इन्हें भाग्य का साथ जरूर मिलेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

जन्माष्टमी पर सूर्य की राशि सिंह के जातकों के लिए गुलाबी रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

यदि आप कृष्ण जी को खुश करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी पर हरे रंग के कपड़े धारण करें। दरअसल, कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, जिनका प्रिय रंग हरा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं राशि अनुसार भोग, प्राप्त होगी विशेष कृपा

तुला राशि

जन्माष्टमी पर शुक्र की राशि तुला वालों के लिए सफेद रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

जन्माष्टमी पर मंगल की राशि वृश्चिक वालों के लिए लाल रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

कृष्ण जी की पूजा के दौरान गुरु की राशि धनु के जातकों के लिए पीले रंग के कपड़े धारण करना ज्यादा शुभ रहेगा। इसी के साथ आप कृष्ण जी को पीले रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शनि की राशि मकर वालों के लिए जन्माष्टमी पर नीले या गहरे हरे रंग के कपड़े पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

भूरे रंग के कपड़े पहनकर कृष्ण जी की पूजा करना कुंभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। दरअसल, शनि देव कुंभ राशि के स्वामी हैं, जिनका एक प्रिय रंग भूरा भी है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

यदि आपकी राशि मीन है तो आपके लिए कृष्ण जी की पूजा के दौरान सुनहरे रंग के कपड़े पहनना ज्यादा अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Janmashtami Upay: जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, श्रीकृष्ण की असीम कृपा से हर इच्छा हो सकती है पूरी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 13, 2025 02:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola