Govardhan Puja 2025: दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाने का विधान है. इस साल अमावस्या दो दिन की पड़ रही है. इस महीने में अमावस्या 20 और 21 अक्टूबर को है. ऐसे में गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. इस साल गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब है गोवर्धन पूजा?
दिवाली का पर्व 20 तारीख को मनाया जा रहा है लेकिन इसके अगले दिन 21 तारीख को भी अमावस्या तिथि रहेगी. कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 22 तारीख को मान्य होगी. ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली के दिन करें तिजोरी से जुड़े 5 खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से भरे रहेंगे धन के भंडार
कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर की शाम को 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी. जिसका समापन अगले दिन 22 अक्टूबर को रात में 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदय तिथि के मुताबिक, गोवर्धन पूजा 22 तारीख को मनाना मान्य होगा. गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक है.
क्यों मनाते हैं गोवर्धन पूजा?
गोवर्धन पर्व मनाने की परंपरा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है. इस पर्व का महत्व श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ा हुआ है. भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया और पूरे गांव की रक्षा की. गोवर्धन की पूजा करने से जीवन में संकट नहीं आता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दिन 56 भोग बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
20 mins agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
4 hrs agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
6 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
6 hrs agoआज या कल, कब है नवरात्रि की अष्टमी? पंचांग से जानें तारीख और मुहूर्त
9 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
1 day agoविजयादशमी पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा की धार्मिक मान्यता
1 day agoकल या परसों, दुर्गा अष्टमी कब है? यहां जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines