Diwali 2024: लक्ष्मी पूजन में भूलकर भी न पहनें इन 3 रंग के कपड़े, बुरे होंगे परिणाम!

Diwali 2024: देशभर में कल यानी 31 अक्टूबर को खुशियों के प्रतीक दिवाली का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का खास महत्व है। चलिए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान कौन-कौन से रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Diwali 2024

इन रंगों को माना जाता है अशुभ!

Diwali 2024: दिवाली के पर्व को खुशियों का प्रतीक माना जाता है, जिस दिन लोग अपने घरों को दीयों से जगमगाते हैं। दीयों के अलावा घरों के बाहर और अंदर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाती हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा उन्हें पैसों की कमी और मानसिक तनाव का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

हालांकि लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। खासकर रंगों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप अशुभ रंगों को पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको पाप लग सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन रंगों के बारे में, जिन कलर के कपड़े धारण करके लक्ष्मी पूजन करना अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

देशभर में इस बार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 20 मिनट तक माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त है। 31 अक्टूबर 2024 को रात 8 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 50 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का सामान्य काल है। इस दौरान भी आप लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किन रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?

लक्ष्मी पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग निगेटिविटी यानी नकारात्मकता को दर्शाता है। इसलिए शुभ कामों और त्योहारों के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काले के अलावा नीला और ब्राउन आदि डार्क रंग के कपड़े भी दिवाली के दिन नहीं पहनने चाहिए।

किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है, जिससे सकारात्मकता का अहसास होता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। पीले रंग के अलावा लाल, केसरिया और चमकीले रंग के कपड़े भी दिवाली के दिन पहन सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ