---विज्ञापन---

Religion angle-right

Diwali 2024: दिवाली के दिन 12 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! राशि अनुसार पहनें कपड़े

Diwali 2024: आज से दो दिन बाद दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार यदि कोई व्यक्ति कुछ विशेष रंगो के कपड़े पहनता है, तो उसे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। चलिए जानते हैं आपके लिए दिवाली पर कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

Diwali 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए ‘दीपों की रोशनी’ और ‘खुशियों के प्रतीक’ दिवाली के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन लोग आपसी बैर भुलाकर साथ मिलकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घरों को दीपकों से जगमगाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास में आने वाली अमावस्या तिथि के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दिवाली के दिन यदि कोई व्यक्ति राशि अनुसार कुछ विशेष रंग के कपड़ों को धारण करता है, तो उसे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। चलिए जानते हैं दिवाली पर कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को यदि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है, तो दिवाली के दिन पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनें। ये रंग देवी लक्ष्मी को अति प्रिय है। उनकी पूजा में इस रंग के कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

दिवाली के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करते समय वृषभ राशि के लोग नीले रंग के कपड़े पहनेंगे, तो अच्छा होगा। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।

मिथुन राशि

दिवाली के दिन मिथुन राशि के लोग यदि नारंगी रंग के कपड़े पहनेंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। ये रंग धन को आकर्षित करता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक हरे रंग के कपड़े धारण करें। पूजा के दौरान इस रंग के कपड़े पहनने से मानसिक शांति मिलती है।

सिंह राशि

दिवाली के दिन सिंह राशि के जातकों को यदि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है, तो वो भूरे रंग के कपड़े धराण करें। इस रंग के कपड़े माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान पहनने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

दिवाली के दिन कन्या राशि के जातक सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर सदा अपनी कृपा बनाकर रखती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक यदि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दिवाली के दिन देवी-देवताओं की पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें। पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक दिवाली पूजा के दौरान मैरून रंग के कपड़े धराण करें। इस रंग के कपडे पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाती हैं।

धनु राशि

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान धनु राशि के जातक बैंगनी रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के जातक नीले रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं। माना जाता है कि ये रंग माता रानी को अति प्रिय है।

कुंभ राशि

दिवाली की पूजा के दौरान कुंभ राशि के जातक ग्रे रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं। ये रंग माता लक्ष्मी को अति प्रिय है, जिसे देखकर वो काफी प्रसन्न होती हैं।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को यदि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है, तो वो दिवाली पूजा के दौरान गुलाबी रंग के कपड़े जरूर धारण करें। इससे आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में चल रही काफी परेशानियों का अंत हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले धनतेरस पर 3 राशियों की नोट से भरेगी झोली, षडाष्टक योग करेगा मालामाल!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 29, 2024 10:33 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola