Kaalchakra: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर...कब दिवाली मनाना शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही तिथि-मुहूर्त

Kaalchakra News24 Today: दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है, लेकिन दीपावली कब है, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर… इसे लेकर अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं दिवाली की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

जानें दिवाली पूजा का सही समय...

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए दिवाली के पर्व का खास महत्व है। इस दिन लोग भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घर व दुकान को लाइटों और दीयों से सजाते हैं। हालांकि इस बार दीपावली के त्योहार की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। जहां कुछ लोग 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग 1 नवंबर 2024 को दिवाली का पर्व मना रहे हैं। इसी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर भी कन्फ्यूजन बना हुआ है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको दिवाली की सही तिथि और देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2024 में दिवाली कब है?

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, कल यानी 31 अक्टूबर 2024 को प्रदोष काल में दिवाली का पर्व मनाना शुभ रहेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल प्रदोष काल सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और सूर्यास्त होने के 45 मिनट बाद तक है। कल 31 अक्टूबर 2024 को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा।

प्रदोष काल के अलावा स्थिर लग्न में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। वृषभ लग्न एक स्थिर लग्न है। वृषभ लग्न कल शाम 6 बजकर 23 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 19 मिनट तक है, जबकि सिंह लग्न कल रात 12 बजकर 56 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 3 बजकर 10 मिनट तक है।

विज्ञापन

दिवाली पूजा का सही समय क्या है?

दिवाली पर चौघड़िया मुहूर्त में भी धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा।

  • लाभ चौघड़िया- कल दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक है
  • अमृत चौघड़िया- कल शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 14 मिनट तक है
  • चर चौघड़िया- कल रात 7 बजकर 14 मिनट से लेकर कल रात 8 बजकर 51 मिनट तक है

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ