Diwali 2025: आज 20 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ही कई उपाय करना शुभ माना जाता है. आप आज दिवाली की शाम को तिजोरी से जुड़े उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आपके ऊपर रहेगी और धन के भंडार भरे रहेंगे. आइये आपको बताते हैं कि, दिवाली पर आपको तिजोरी से जुड़े किन उपायों को करना चाहिए.
दिवाली पर करें तिजोरी से जुड़े उपाय
तिजोरी की साफ-सफाई
दिवाली पर आपको तिजोरी की साफ-सफाई करनी चाहिए. तिजोरी की सफाई करके धूप-दीप दिखाएं और दक्षिणावर्ती शंख रखें. शंख मां लक्ष्मी को अति प्रिय होता है.
तिजोरी में रखें साबुत धनिया
आपको तिजोरी में लाल कपड़े में साबुत धनिया बांधकर रखना चाहिए. लाल कपड़े की पोटली बनाकर कुमकुम या हल्दी से टीका करें और इसे तिजोरी में रखें.
ये भी पढ़ें – Lakshmi Puja Flowers: मां लक्ष्मी को क्यों प्रिय है कमल, ये न मिले तो कौन-सा फूल चढ़ाना है सही
तिजोरी में रखें अक्षत
तिजोरी में हल्दी के पीले चावल रखना शुभ माना जाता है. बिना टूटे हुए चावल यानी अक्षत को पवित्रता, समृद्धि और अखंडता का प्रतीक माना जाता है. आपको चावल को पीले कर तिजोरी में रखना चाहिए.
श्रीयंत्र और कौड़ी रखें
आपको तिजोरी में श्रीयंत्र और कौड़ी रखनी चाहिए. इन्हें तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है. आप इसके साथ ही हल्दी की गांठ तिजोरी में रख सकते हैं. इससे धन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं.
तिजोरी में रखें सुपारी और चांदी की सिक्का
आपको तिजोरी में चांदी का सिक्का और सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर रखना चाहिए. इसके साथ ही गुलाब के फूल की पंखुड़ियां तिजोरी में रखें. इन सभी चीजों को तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धनलाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
13 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines