Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Dhundiraj Chaturthi Upay 2026: आज ढुण्ढिराज चतुर्थी पर नहीं रख पा रहे हैं व्रत तो शाम में करें ये 3 उपाय, बड़े से बड़े संकट से मुक्ति दिलाएंगे विघ्नहर्ता गणेश

Dhundiraj Chaturthi Vrat 2026 Upay: आज 21 फरवरी 2026 को ढुण्ढिराज चतुर्थी है. आज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा की जाती है. हालांकि, जो लोग आज व्रत नहीं रख पा रहे हैं, वो कुछ उपायों को करके बप्पा को खुश कर सकते हैं. यहां पर आप ढुण्ढिराज चतुर्थी यानी आज शाम करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 21, 2026 08:08
Dhundiraj Chaturthi Upay 2026
Credit- Social Media

Dhundiraj Chaturthi Vrat 2026 Upay: भगवान गणेश के भक्तों के लिए आज 21 फरवरी 2026 का दिन बहुत खास है क्योंकि आज ढुण्ढिराज चतुर्थी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ढुण्ढिराज चतुर्थी पर व्रत रखने और भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा करने से जीवन के तमाम संकट दूर होते हैं. साथ ही गणपति बप्पा से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है.

हालांकि, जो लोग आज किसी कारण से व्रत नहीं रख पा रहे हैं, वो शाम के समय कुछ उपायों को करके बप्पा को प्रसन्न कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं ढुण्ढिराज चतुर्थी यानी आज 21 फरवरी 2026 के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

ढुण्ढिराज चतुर्थी के उपाय (dhundiraj chaturthi ke upay in hindi)

  • गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय

आज शाम गणेश जी की पूजा करें और उनके सामने घी का एक दीपक जलाएं. साथ ही 3 बार गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा.

  • पापों से मुक्ति पाने का उपाय

पापों से मुक्ति पाने के लिए आज ढुण्ढिराज चतुर्थी की शाम गरीबों को अन्न या वस्त्र का दान करें. दान करते समय भगवान गणेश का स्मरण करें और उनसे जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें.

---विज्ञापन---
  • संकटों से मुक्ति पाने का उपाय

यदि आप किसी बहुत बड़े संकट में फंसे हुए हैं तो आज शाम गणेश मंदिर जाएं और वहां जाकर 9 बार सच्चे मन से गणेश स्तोत्र का पाठ करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश स्तोत्र के पाठ से जीवन के तमाम संकट दूर होते हैं. साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

ये भी पढ़ें- Rashifal 21 February 2026: मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन? पढ़ें शनिवार का राशिफल

ढुण्ढिराज चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त (dhundiraj chaturthi par shaam mai kis samay puja karen)

  • चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 31 मिनट तक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 21, 2026 08:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.