---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chhath Puja 2024: क्या पुरुष भी रख सकते हैं छठ पूजा का व्रत? जानें महत्व और धार्मिक नियम

Chhath Puja: आज यानी 5 नवंबर 2024 से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ हो गया है। आमतौर पर महिलाएं ये उपवास रखती हैं। लेकिन क्या पुरुष भी छठ पूजा कर सकते हैं? चलिए जानते हैं इसी सवाल के जवाब के बारे में।

---विज्ञापन---

Chhath Puja: भगवना सूर्य और छठी मैया को समर्पित छठ पूजा को हिंदूओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है, जो मुख्य तौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड आदि के क्षेत्रों में मनाया जाता है। ये त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसके हर एक दिन का अपना महत्व है। छठ पूजा का आरंभ नहाय-खाय के साथ होता है, जिसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और अंत में उषा अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। हालांकि ये व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस उपवास के दौरान व्रती को 36 घंटे तक बिना भोजन ग्रहण किए रहना होता है।

आमतौर पर छठ का व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु, खुशहाल जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि छठ की पूजा क्या केवल महिलाओं को ही करनी चाहिए? क्या पुरुष छठ की पूजा नहीं कर सकते हैं? चलिए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब के बारे में।

---विज्ञापन---

छठ पूजा की सही तिथियां

  • 5 नवंबर 2024- नहाय-खाय
  • 6 नवंबर 2024- खरना
  • 7 नवंबर 2024- संध्या सूर्य अर्घ्य
  • 8 नवंबर 2024- प्रातः काल सूर्य अर्घ्य और व्रत का पारण

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: गुरु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, पैसों के लिए होंगी मोहताज!

क्या पुरुष भी कर सकते हैं छठ पूजा?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा में 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखना होता है, जिसके कारण ये व्रत काफी कठिन हो जाता है। ये व्रत संतान प्राप्ति और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। माता बच्चों को जन्म देती है। केवल इसी वजह से छठ महापर्व मे महिलाओं की भागीदारी ज्यादा होती है। लेकिन किसी शास्त्र या ग्रंथ में ये उल्लेख नहीं है कि पुरुष छठ का व्रत नहीं कर सकते हैं। ये निर्जला उपवास पुरुष भी रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

क्या कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं छठ पूजा?

पुरुषों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी छठ का व्रत कर सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि कुंवारी कन्याएं छठ की पूजा करती हैं, तो उन्हें छठी मैया और सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से उन्हें योग्य वर मिलता है। साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि, खुशलाही और धन का वास रहता है।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 5 दिन तक ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, समसप्तक योग रहेगा अनलकी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 05, 2024 09:58 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola