Chanakya Niti: चाणक्य नीति कहती है कि इंसान की कुछ गलत ख्वाहिशें धीरे-धीरे उसकी पूरी लाइफ बिगाड़ सकती हैं. शुरुआत में ये छोटी लगती हैं, लेकिन बाद में पैसा, इज्जत और सुकून सब छीन लेती हैं. कई बार लोग जल्दी फायदा पाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नुकसान लंबे समय तक उठाना पड़ता है. आइए जानते हैं, आचार्य चाणक्य ने किन 3 ख्वाहिशों से हमेशा दूर रहने की सलाह दी है?
दूसरे का अन्न
चाणक्य के अनुसार, कभी भी किसी का हक छीनकर या धोखे से खाना नहीं चाहिए. किसी का हिस्सा मारकर या गलत तरीके से पाया गया अन्न कुछ समय के लिए फायदा दे सकता है, लेकिन मन की शांति छीन लेता है. ऐसे लोगों को कभी असली संतोष नहीं मिलता है. इसलिए हमेशा ईमानदारी की कमाई से ही पेट भरना बेहतर माना गया है.
दूसरे का धन
किसी और का पैसा पाने की चाह इंसान को गलत रास्ते पर ले जा सकती है. झूठ, धोखा या बेईमानी से कमाया गया धन ज्यादा दिन टिकता नहीं. कभी बीमारी में निकल जाता है. कभी विवाद में फंस जाता है. चाणक्य का साफ संदेश है कि गलत तरीके से आया पैसा आखिरकार नुकसान ही देता है.
जन-धन पर नजर
हिन्दू संस्कृति में धार्मिक, सामाजिक या सरकारी काम के लिए रखा गया धन सबसे पवित्र माना जाता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस धन में गड़बड़ी करना बहुत बड़ा अपराध है. ऐसा करने वाला धीरे-धीरे अपनी साख, सम्मान और आर्थिक स्थिति सब खो सकता है. ऐसे धन का गलत इस्तेमाल भारी पड़ सकता है.
ये है सही रास्ता
चाणक्य नीति मेहनत, ईमानदारी और संतोष की सीख देती है. अपनी मेहनत से कमाया हुआ धन और भोजन ही सबसे बड़ा सुख देता है. शॉर्टकट का लालच कुछ समय के लिए अच्छा लग सकता है, लेकिन आगे चलकर वही सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. इसलिए आचार्य चाणक्य की सीख है मेहनत की कमाई पर भरोसा करनी चाहिए और गलत ख्वाहिशों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.