Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। राज्य में 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे भी आ जाएंगे। इस बीच बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) एमएलसी के. कविता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के तेलंगाना दौरे को लेकर उनपर जमकर निशाना साधा और उन्हें ‘इलेक्शन गांधी’ तक कह दिया। वहीं इसपर कांग्रेस नेता और सांसद प्रमोद तिवारी ने पलटवार किया है। प्रमोद तिवारी ने के. कविता की याद्दाश्त को खराब बताते हुए कहा कि वे कोर्ट केस और जांच की वजह से परेशान हैं जिस वजह से उनका मन परेशान है और उनकी जुबान पर नियंत्रण नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना आने वाले नेताओं को राजनीतिक पर्यटक बताया। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर तेलंगाना की जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कांग्रेस पार्टी को धोखेबाज कहा। उन्होंने राहुल गांधी पर सिर्फ चुनाव के समय प्रदेश में आने का आरोप लगाया। साथ ही बीआरएस की बड़ी जीत का दावा किया।
<
>
क्या कहा के. कविता ने
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता कहा कि “तेलंगाना में चुनाव का माहौल है तो हर एक पार्टी तेलंगाना खासकर निज़ामाबाद में आ रही हैं, उन सबका स्वागत है। ये सारे पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं। आएंगे और जाएंगे लेकिन तेलंगाना के लिए वे क्या कुछ करते हैं ये कभी स्पष्टता से नहीं बताते हैं। यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता आए थे, सारे नेता आए थे उन्होंने तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया और अभी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज आने वाले हैं। वे यहां के लोगों से अलग-अलग तरीके के झूठे वादे कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे कभी किया नहीं है।”
राहुल गांधी को बताया इलेक्शन गांधी
बीआरएस एमएलसी ने आगे कहा कि, ”तेलंगाना की जनता यह जानती है कि कांग्रेस पार्टी एक धोखेबाज पार्टी है। वे जो बातें करते हैं उसपर कभी खरे नहीं उतरते। राहुल गांधी को मैं तो ‘इलेक्शन गांधी’ बोलूंगी क्योंकि वे सिर्फ चुनाव के समय प्रदेश में आते हैं और अलग-अलग तरह की बातें करते हैं। तेलंगाना के हक में वे कभी भी तेलंगाना की जनता के साथ खड़े नहीं हुए। तेलंगाना की जनता ने इसे बहुत गंभीरता से नोटिस करके रखा है। चुनाव के समय वे जो भी बोलेंगे वे उसपर विश्वास नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी यहां हाशिए पर चली जाएगी और बीआरएस को बहुत अच्छे बहुमत से जीत मिलेगी।”
यह भी पढ़ें: इजराइल पर हमास के ‘हमले का तरीका’ देख भारत हैरान, डीजीसीए ने जारी किया एक आदेश
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पलटवार
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद दिवारी ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि “मेरे ख्याल से के कविता जी की याद्दाश्त थोड़ी खराब हो गई है, उनपर जिस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और वे लगातार जवाब दे रही हैं उससे परेशान होकर वे प्रासंगिक बातें कहना भूल गई हैं। क्या वे भूल गईं जब कश्मीर जाते हुए वे (राहुल गांधी) कन्याकुमारी से चले थे तो उन्होंने अपना काफी समय तेलंगाना में बिताया और उस समय जनता का जो प्यार और विश्वास मिला या अभी सोनिया गांधी वहां गईं थीं, वर्किंग कमेटी वहां हुई, सब उनके दिमाग से निकल जाता है। मैं समझ सकता हूं कि कोर्ट केस और एजेंसी की जांच से उनका मन परेशान है और जुबान पर नियंत्रण नहीं है। राहुल गांधी जन जन के नेता हैं।”
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
38 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
74 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
123 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
129 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
137 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
140 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
143 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
144 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
145 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
151 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines