Madhya Pradesh Assembly Election Congress Manifesto Released: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। वचन पत्र में विभिन्न वर्गों को लेकर योजनाओं को शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दो रुपए किलो गोबर खरीदेंगे। युवाओं के लिए दो लाख पदों पर भर्ती करेंगे। समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 1200 रुपए देंगे और मेरी बेटी रानी योजना के तहत जन्म से लेकर विवाह तक दो लाख रुपए देंगे।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश की अपनी आईपीएल टीम बनेगी। हमने यहां मेट्रो की शुरुआत की। उन्होंने आगे कहा कि हम पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए करोड़पति बनाने की योजना शुरु करेंगे, साथ ही उन्हें स्टार देंगे। इसके साथ कांग्रेस लोगों को नौ गारंटी देगी। इसमें जल, खाद्य, न्याय, रोजगार, आवास समेत अन्य गारंटियां हैं। पार्टी का हर वर्ग खासतौर से किसान, युवा और महिलाओं पर विशेष ध्यान है।
यह भी पढ़ें- लापता 2 साल की बच्ची की लाश मिली, घर में ही सोफे के नीचे पड़ी थी, पुलिस बोली- हर एंगल से करेंगे जांच
ये हैं कांग्रेस के प्रमुख वचन
1. जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को कांग्रेस जारी रखेगी, इसके तहत 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ होगा।
2. नारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा।
3. 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा।
4. इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट तक हाफ दर पर बिजली।
5. शासकीय सेवाओं और योजनाओं में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का वादा।
6. शहर में बस सेवा फ्री देंगे।
7. 2005 से पुरानी पेंशन योजना शुरु की जाएगी।
8. किसानों का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा।
9. बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर 2000 रुपए करने का वादा।
10. जातिगत जनगणना कराएंगे।
11. कांग्रेस सरकार पढ़ो, पढ़ाओ योजना लागू करेगी। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को 500 रुपए, 9वीं से 10वीं तक के बच्चों को 1000 और 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1500 रुपए महीना।
12. मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा फ्री करेंगे।
13 किसानों को गेहूं का 2600 और धान का 2500 रुपए कांग्रेस सरकार देगी।
14. पांच हार्सपॉवर के मोटर के लिए फ्री बिजली और 10 हॉर्सपॉवर पर 50 फीसदी छूट देंगे।
15. नंदिनी गोधन योजना, इसके तहत सरकार दो रुपए किलो गोबर खरीदेगी।
16. कांग्रेस की सरकार 1000 गौशालाएं शुरू करेगी।
17. बेटियों के लिए विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, एक लाख एक हजार रुपए की सहायता देंगे।
18. दो लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
19. युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000 रुपए तक प्रतिमाह दो वर्ष तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
20. प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 फीसदी छूट देंगे
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
42 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
78 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
127 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
133 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
141 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
144 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
147 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
148 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
149 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
155 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines