I.N.D.I.A Alliance Meeting State Assembly Election Result: पांचों विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का मुद्दा टाल दिया था, दरअसल कांग्रेस चाहती थी कि अगर नतीजे उनके पक्ष में आए तो बार्गिनेंग करेगी और गठबंधन में ड्राइविंग सीट पर बैठेगी, लेकिन कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर गया….नतीजे की अगले ही दिन कांग्रेस ने मीटिंग का ऐलान किया लेकिन ममता और दूसरे नेताओं ने मीटिंग में शामिल होने से किनारा कर लिया….सभी ने अपनी अपनी मसरूफियत बताई…..लेकिन सबने एक बात ज़रूर कही कि गठबंधन में कोई दरार नहीं….गठबंधन और मजबूत होगी…जहां से बात शुरू हुई थी वहीं से फिर होगी। देश भर में संयुक्त रैलियों पर भी प्लान बनेगा सपा, TMC और JDU से बात शुरू हो चुकी है।
कांग्रेस की हार से इंडिया गठबंधन का कारवां नहीं रुकेगा
कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी की टेढ़ी नज़र और तंज के तीरों से कांग्रेस आहत तो जरूर हुई…लेकिन इंडिया गठबंधन के घटक दलों नेताओं की बैठक रुक नहीं सकी…खरगे के आवास पर राहुल गांधी की मौजूदगी में रामगोपाल यादव और जयंत चौधरी समेत कई नेताओं ने शिरकत की…ये भी तय हुआ कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार से इंडिया गठबंधन का कारवां नहीं रुकेगा…
यह भी पढ़े: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 351 करोड़ रुपये बरामद, जानें ताजा अपडेट
इंडिया गठबंधन की एकता पर किस नेता ने क्या कहा?
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अहंकार की हार बताया था…और इंडिया गठबंधन की एकता खटाई में पड़ गई थी…लेकिन जब कांग्रेस के तेवर नरम पड़े, तो इंडिया गठबंधन के दूसरे घटक दल भी विपक्ष की एकजुटता की दुहाई देने लगे…
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ममता जी के घर में शादी का कार्यक्रम है। स्टालिन जी बाढ़ को लेकर काम कर रहे हैं। बाकी के नेताओं के भी कुछ कार्यक्रम है। हम 16 या 18 दिसंबर को बैठक करेंगे। एक अन्य सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि गठबंधन की बैठक पर बातचीत चल रही है। कई नेताओं को आने में दिक्कत हो रही थी। हम I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक को पुनर्निर्धारित करेंगे। जल्द से जल्द फिर से सभी की मुलाकात होगी. बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
यह भी पढ़े: MP Deputy CM: कौन हैं जगदीश देवड़ा, जो बने मध्य प्रदेश के डिप्टी CM
RSP के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि फ्लोर लीडर्स की बैठक एक नॉर्मल मीटिंग है। I.N.D.I.A गठबंधन की मीटिंग से इसका लेना-देना नहीं। I.N.D.I.A गठबंधन के मोर्चे में कुछ भी गलत नहीं। हम और अधिक एकजुट होकर वापस आएंगे। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन में कोई समस्या नहीं है। गठबंधन सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम I.N.D.I.A गठबंधन को बढ़ाने के लिए काम रहे हैं।
28 दलों के गठबंधन की पहली कोशिश
28 दलों के गठबंधन की पहली कोशिश यही है 2019 के नतीजों के मुताबिक जिस राज्य में जिस पार्टी की स्थिति मजबूत है उसे छेड़ा ना जाए… और पिछली जीती हुई सीटों के मुताबिक ही बीजेपी के खिलाफ जीती पार्टी का कैंडिडेट सिंगल फेस के तौर पर गठबंधन की तरफ से उतारा जाए… लेकिन इस समीकरण के तहत कई राज्यों में मुश्किल खड़ी हो सकती है….दिल्ली पंजाब सबसे ज्यदा उलझा हुआ दिखाई देता है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
28 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
64 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
113 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
119 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
127 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
130 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
133 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
134 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
135 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
141 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines