कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 351 करोड़ रुपये बरामद, जानें ताजा अपडेट

Income Tax Raid at Congress MP Dheeraj Sahu: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से आयकर विभाग की रेड में मिली नकदी से पूरा देश अचंभित है। अब तक आयकर विभाग और बैंक की टीमें 351 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है।

Income Tax Raid at Congress MP Dheeraj Sahu

Income Tax Raid at Congress MP Dheeraj Sahu

विज्ञापन

Income Tax Raid at Congress MP Dheeraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शराब कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर अभी भी आयकर विभाग की रेड जारी है। आयकर विभाग की टीमों ने 5 दिन पहले साहू के बंगाल, झारखंड स्थित 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में अब तक कुल 351 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। एजेंसी ने अपने इतिहास में यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की है जिसमें इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ेंः IT Raid में कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिली इतनी नोटों की गड्डियां, गिनते-गिनते मशीन का भी फूला दम

विज्ञापन

साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है। इसी क्रम में 6 दिसंबर को छापेमारी की थी। अधिकारियों ने 10 अलमारियों में से 176 बैग नकदी बरामद की थी। इसके बाद 4 बैकों से मशीनें मंगवाकर गिनती शुरू की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि उन्हें कुल 176 बैग मिले थे। कैश गिनने के लिए आयकर विभाग और बैंकों की 80 अधिकारियों की 9 टीमें जुटी थीं। टीम ने 24 घंटे की शिफ्ट में काम कर इन नकदी को गिना है।

आज प्रेस काॅन्फ्रेंस कर सकता है आयकर विभाग

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मशीनों के चलने को लेकर आ रही दिक्कतोें के बाद इंजीनियरों की एक टीम भी हर समय मौके पर मौजूद रही। बता दें कि यह नकदी बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों से बरामद की गई है। इस बीच आयकर विभाग की टीम ने कपंनी से जुड़े अधिकारियों और लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं आयकर विभाग की टीम ने कुछ कैश साहू के बिजनेस पार्टनर के घर से भी बरामद किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज आयकर विभाग कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रेस वार्ता कर रेड से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ