Foreign Travel Tips For Beginners: पहली बार विदेश घूमने जाना हर किसी के लिए बेहद खास अनुभव होता है. जब पासपोर्ट पर पहला वीजा लगता है और विमान में बैठने का मौका मिलता है, तो उत्साह अपने चरम पर होता है. नई संस्कृति, नया खाना और अलग माहौल देखने की खुशी अलग ही होती है. लेकिन कई बार इसी उत्साह में लोग कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस कारण उनकी यात्रा खराब हो जाती है और उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी अहम बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें हर उस व्यक्ति जानना चाहिए जो पहली बार विदेश की यात्रा करना जा रहा है,
यह भी पढ़ें: इन खतरनाक बीमारियों के कारण गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे! नजरअंदाज करना बर्बाद कर सकता है जिंदगी
सही तैयारी की कमी से बढ़ सकती हैं यात्रा की परेशानियां Pehli Baar Videsh Jaane Se Pehle Kya Kare
यात्रा विशेषज्ञों का मानना है कि पहली बार विदेश जाने वाले लोग अक्सर कल्पनाओं में ज्यादा रहते हैं और व्यावहारिक तैयारी में कमी कर देते हैं. कई लोग सोचते हैं कि हर चीज आसानी से मिल जाएगी, लेकिन हर देश के नियम और सुविधाएं अलग होती हैं. कई बार स्थानीय परिवहन, भाषा की समस्या या समय के अंतर के कारण भी मुश्किलें आ सकती हैं. इसलिए यात्रा से पहले सही तैयारी की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी विदेश यात्रा अच्छी यादें दें, न कि बुरी याद बन जाए.
पहली विदेश यात्रा में इन 4 गलतियों से जरूर बचें
जरूरत से ज्यादा सामान पैक करना
पहली बार विदेश जाने वाले लोग अक्सर ‘क्या पता जरूरत पड़ जाए’ सोचकर ज्यादा कपड़े और सामान रख लेते हैं. इससे बैग भारी हो जाता है और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है, जोकि बहुत ज्यादा होता है. इसलिए हल्का और जरूरी सामान ही रखें.
जरूरी चीजें भूल जाना
कई बार लोग कपड़ों पर ध्यान देते हैं लेकिन जरूरी सामान जैसे मोबाइल चार्जर, पावर एडेप्टर, दवाइयां या जरूरी कागजात भूल जाते हैं. विदेश में ये चीजें महंगी मिल सकती हैं या तुरंत उपलब्ध नहीं होती.
बहुत ज्यादा जगहों का प्लान बना लेना
कुछ लोग कम समय में ज्यादा जगह घूमने की कोशिश करते हैं. इससे भागदौड़ बढ़ जाती है और यात्रा का आनंद कम हो जाता है. बेहतर है कि कम जगहें चुनें और आराम से घूमें.
आराम के समय को नजरअंदाज करना
लगातार घूमने से शरीर थक जाता है. कई नए यात्री अपने शेड्यूल में आराम का समय नहीं रखते, जिससे ट्रिप मजेदार होने की बजाय थकाऊ बन जाती है, जिससे कई बार तबीयत भी खराब हो जाती है. यात्रा के बीच आराम का समय जरूर रखें.
अगर आप विदेश की यात्रा करने वाले हैं, तो सबसे पहले एक लिस्ट बनाएं और उसके हिसाब से बैग पैक करें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या न हो.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 गलती और वीजा रिजेक्ट! विदेश घूमने का सपना हो जाएगा चकनाचूर, अप्लाई करने से पहले ध्यान रखें ये पॉइंट्स
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
53 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
89 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
137 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
144 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
152 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
155 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
158 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
159 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
160 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
166 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines