Chhattisgarh Congress 3rd Candidate List Released: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी व आखिरी सूची रविवार को जारी कर दी है। इस सूची में सात नामों की घोषणा की गई है। कुल चार विधायकों का टिकट कटा है। इस तरह सभी 90 सीटों पर कांग्रेस ने नाम घोषित कर दिए गए हैं।
रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से कुलदीप जुनेजा मैदान में
इससे पहले दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था और पहली सूची में 30 नामों की घोषणा की गई थी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। पार्टी ने रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से एक बार फिर कुलदीप जुनेजा पर भरोसा जताया है। वहीं, बैंकुठपुर में अंबिका सिंहदेव दोबारा चुनावी मैदान में उतारी गई हैं।
यह भी पढ़ें- Salma Sultana Murder Mystery: एक गलती ने दोस्त को पहुंचाया जेल, खुला पांच साल पहले हुई न्यूज एंकर की मौत का राज
18 महिलाएं और 29 ओबीसी प्रत्याशी मैदान में
धमतरी सीट पर 2018 में कांग्रेस से गुरुमुख सिंह होरा चुनाव लड़े थे, जो कि हार गए थे। उनका भी टिकट काटकर ओमकार साहू को दिया गया है। कसडोल, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा सीट पर कांग्रेस ने विधायकों का टिकट काटकर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। इस तरह प्रदेश की 90 सीटों में अब तक कुल 18 महिलाएं और कुल 29 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी उतारे गए हैं।
7 और 17 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची रविवार देर रात को जारी की है। छत्तीसगढ़ में आगामी सात नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच नक्सलवाद बनाम विकास के मुद्दे पर चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 17 नवंबर को बाकी बची सीटों पर वोटिंग की जाएगी। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
27 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
64 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
112 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
118 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
127 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
129 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
133 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
133 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
135 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
140 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines