Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो विपक्ष के निशाने पर हैं। स्थानीय भाषा का मुद्दा उठाते हुए पल्लवी डेम्पो पर विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस, आप सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने पल्लवी पर स्थानीय कोंकणी मराठी भाषा न आने का आरोप लगाते हुए इसे मुद्दा बनाया है। साउथ गोवा सीट से बीजेपी की महिला उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो जाने माने बिजनेसमैन श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी हैं। श्रीनिवास डेम्पो कोल माइन से भी जुड़े हुए हैं और दक्षिण गोवा का चर्चित चेहरा माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने शिंदे की सेना का दामन थामा
दक्षिण गोवा लोकसभा सीट पर पल्लवी का मुकाबला कांग्रेस के कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस से है। कांग्रेस ने शनिवार को गोवा की दो लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। विपक्ष ने पल्लवी के खिलाफ भाषावाद का मुद्दा बना दिया है, जिससे चुनाव में उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पल्लवी बिना किसी राजनीतिक पृष्टभूमि के कोंकणी मराठी बाहुल्य क्षेत्र साउथ गोवा से चुनावी मैदान में हैं। विपक्ष का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नेताओं को दरकिनार कर ऐसी महिला को चुनाव लड़ा रही है, जिसे कोंकणी मराठी भाषा तक नहीं आती है।
बिजनेसमैन श्रीनिवास डेम्पो की पत्नी हैं पल्लवी डेम्पो
गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश चोदनकर की मानें तो पार्टी के चुनाव में बीजेपी किसे उम्मीदवारी देती है, यह उनका विशेषाधिकार है। पल्लवी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा होगा, लेकिन भाजपा के लिए जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारी बनकर रह गए हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने भी X पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है तो वहीं आप नेता अमित पालेकर ने पल्लवी की उम्मीदवारी को चुनावी चंदे से जोड़ दिया है। पालेकर ने कहा कि बीजेपी दक्षिण गोवा के लिए नरेंद्र सवाईकर, दामू नाइक सहित अन्य कई नामों पर विचार करने की बात कह रही थी, लेकिन अचानक बिजनेसमैन की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारना बीजेपी की हार के भय को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : कैथल एसडीएम पर गिरी गाज, EC की वेबसाइट हैकिंग का है मामला
पल्लवी का मुकाबला कांग्रेस के फर्नांडिस से होगा
गोवा में विपक्ष की और नामों के एलान हो रहे देरी को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पर तंज कस रही थी। आखिरकार शनिवार को कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पल्लवी के सामने कांग्रेस ने कैप्टन विरियाटो फर्नांडीस को मैदान में उतारा है, कांग्रेस ने मौजूदा सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा का टिकट काटकर विरियाटो फर्नांडीस पर दांव चला है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
53 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
89 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
137 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
144 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
152 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
155 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
158 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
159 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
160 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
166 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines