उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने शिंदे की सेना का दामन थामा

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बबनराव घोलप शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए।

Babanrao Gholap

शिंदे की सेना में शामिल हुए पूर्व मंत्री बबनराव घोलप।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी महासंग्राम शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे के नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी हैं। इस बीच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बबनराव घोलप ने शनिवार को शिंदे की सेना का दामन थाम लिया।

विज्ञापन

सीएम एकनाथ शिंदे ने बबनराव घोलप को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिंदे की सेना में शामिल होने के बाद बबनराव घोलप ने कहा कि शिवसेना (UBT) ने मेरे साथ अन्याय किया। उन्होंने मुझे पार्टी पद से हटा दिया और जब मैंने उनसे पूछा कि मुझे क्यों बर्खास्त कर दिया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए मैंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया। एकनाथ शिंदे ने सकारात्मक जवाब दिया है और मुझे जो भी पद दिया जाएगा, मैं उसके साथ न्याय करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

बबनराव घोलप कौन हैं

विज्ञापन

बाबासाहेब के विचारों से प्रेरित बबनराव घोलप पिछले 30 सालों से शिवसेना की सेवा कर रहे थे। वे नासिक की देवलाली विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए। उनके उत्तराधिकारी योगेश घोलप भी देवलाली से विधायक बने। बबनराव घोलप की नाशिक में अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा चुनाव में शिवसेना को मिलता है।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे से 30 साल पुराना तोड़ा रिश्ता 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव घोलप का उद्धव ठाकरे से 30 साल पुराना रिश्ता था। बताया जा रहा है कि वे शिरडी लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने फरवरी में ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था। तभी से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिंदे की सेना में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ