ADR Report on Winning candidates in assembly elections: हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है, जिसको लेकर नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में सभी 678 विजयी उम्मीदवारों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 678 विजयी उम्मीदवारों में से 594 उम्मीदवार करोड़पति हैं और इसमें से 298 विधायक बीजेपी के हैं।
एमपी में 205 विधायक हैं करोड़पति
एडीआर की इस रिपोर्ट में पांच राज्यों के विधायकों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबित, मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 205 विधायक करोड़पति हैं, जबकि राजस्थान विधानसभा के 199 विजयी उम्मीदवारों में से 169 विधायक करोड़पति हैं।
यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिलना चाहती है डिप्टी सीएम की बेटी, कहा- पता था पिता को अच्छा पद मिलेगा
वहीं, एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना विधानसभा के 119 विजयी उम्मीदवारों में से 114 विधायक करोड़पति की लिस्ट में शामिल हैं। अगर बात करें छत्तीसगढ़ की तो, प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा में विजेता उम्मीदवारों में से 72 विधायक करोड़पति हैं। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के 40 विजयी विधायकों में से 34 करोड़पति हैं।
करोड़पति विधायकों में पहले स्थान पर बीजेपी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पांच राज्यों में बीजेपी के 342 जीते हुए विधायकों में से 298 विधायक करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के 235 जीते हुए विधायकों में से 209 विधायक करोड़पति हैं। वहीं, बीआरएस के 39 जीते हुए विधायकों में से 38 करोड़पति की सूची में शामिल हैं, जबकि जेडपीएम के 27 में से 22 विधायक करोड़पति हैं।
तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार
बात करें अगर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की तो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। वहीं, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत के साथ सरकार बनाई है, जबकि मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट सबसे बड़ी पार्टी है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल-प्रियंका, नए चेहरों को बनाएंगे सचिव
42 days agoसंसद में आज फिर हंगामे के आसार, केरल का नाम बदलने समेत कई अहम बिल होंगे पेश
78 days ago6 बागी सांसद 'शिंदे सेना' में शामिल, उद्धव गुट छोड़ने का किया ऐलान
127 days agoउद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT टूटेगी? क्यों नाराज हैं सांसद और क्यों पहुंचे दिल्ली
133 days agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की मीटिंग, जुटेंगे 23 विपक्षी दल, जानें क्या है एजेंडा
141 days agoअन्नामलाई ने किया बड़ा ऐलान, BJP छोड़ने की वजह बताई, जानें आगे क्या करेंगे?
144 days agoबिहार MLC चुनाव में क्या तेजस्वी यादव के साथ होगा खेला? जानें क्या बन रहे समीकरण
147 days agoबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
148 days agoभतीजे पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी की BJP को चेतावनी, देखें हिंसा के वीडियो
149 days ago'महंगाई मानव' मोदी का एक ही...', पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के राहुल गांधी
155 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines