
1 / 7
दुनिया में इस समय राजनीतिक तनाव बेहद बढ़ रहा है. वहीं, इन सब के बीच जिम्मेदार देशों की सूची 2026 भी जारी कर दी गई है. यह सूची ऐसे समय में सामने आई है जब पूरी दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु संकट गहराया हुआ है.

2 / 7
दुनिया में इस समय राजनीतिक तनाव बेहद बढ़ रहा है. वहीं, इन सब के बीच जिम्मेदार देशों की सूची 2026 भी जारी कर दी गई है. यह सूची ऐसे समय में सामने आई है जब पूरी दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु संकट गहराया हुआ है.

3 / 7
मिली जानकारी के अनुसार यह रिपोर्ट वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने 19 जनवरी को प्रकाशित की है. इस सूची में सिंगापुर को दुनिया का सबसे जिम्मेदार देश घोषित किया गया है. सिंगापुर ने शासन, समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है और इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है.

4 / 7
बता दें कि सूची में स्विट्जरलैंड दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं. इन देशों को ईमानदार प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी सराहा गया है.
आपको बता दें कि यह रिपोर्ट सामान्य वैश्विक रैंकिंग से बेहद अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ किसी देश की आर्थिक ताकत या फिर उसकी सैन्य शक्ति को नहीं देखा गया है बल्कि यह भी आंका गया है कि कोई देश अपने देश के लोगों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए कितना जिम्मेदार है.

5 / 7
रिपोर्ट में चीन और अमेरिका कहां?
इस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद कई देश पीछे रह गए हैं. इस रिपोर्ट में अमेरिका को 66वां और चीन को 68वां स्थान मिला है. जिससे यह साफ जाहिर होता है कि किसी देश के पास सिर्फ पैसा और ताकत होनी ही जिम्मेदारी की पहचान बिल्कुल भी नहीं है. वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान की हालत तो बद से बदतर है. इस लिस्ट में पाकिस्तान को 90वें स्थान पर है.

6 / 7
भारत कौन से नंबर पर?
आपको यह सुनकर खुशी होगी कि भारत को इस लिस्ट में 16वां स्थान मिला है और उसका स्कोर 0.5515 रहा. रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक बराबरी, पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं और लोगों को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों में अच्छा काम किया है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन के लिए संतुलित विकास और लगातार नीति पर भारत को ध्यान देना होगा.

7 / 7
यूरोप आगे, संघर्ष वाले देश रह गए पीछे
वहीं, लिस्ट में यूरोप के कई देश ऊपर हैं, जो दर्शाता है कि वहां शासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर खास ध्यान दिया जा रहा है. वहीं, युद्ध और संकट से जूझ रहे देशों की स्थिति कमजोर है. सीरिया 153वें स्थान पर और यमन 151वें स्थान पर हैं, जो सूची में सबसे नीचे हैं.