
1 / 6
Who Is Pakistani Cricketer Shadab Khan's Wife Malaika Saqlain: क्रिकेटर शादाब खान हाल ही में 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की निराशाजनक हार के बाद सुर्खियों में रहे हैं. इस हाई वोल्टेज क्लैश में टीम इंडिया ने 61 रन से शानदार जीत हासिल की, जो पाकिस्तान पर उनकी सबसे बड़ी जीत में से एक थी. एक सीनियर स्पिनर और पाकिस्तानी टीम के उप-कप्तान के तौर पर, शादाब को अपने खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. इन सब के बीच लोगों का अटेंशन उनकी पर्सनल लाइफ, खासकर उनकी वाइफ मलाइका सकलैन की तरफ भी गया है.

2 / 6
शादाब खान को पाकिस्तान के मेन व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है. उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की खिताबी जीत में अहम रोल अदा किया और पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड को लीड किया. अपनी लीडरशिप स्किल्स के लिए जाने जाने वाले शादाब ने घरेलू क्रिकेट में नॉर्दर्न की कप्तानी भी की है. मैदान पर हाल के स्ट्रगल्स के बावजूद, वो पाकिस्तान क्रिकेट में एक अहम प्लेयर बने हुए हैं.

3 / 6
शादाब की शादी पूर्व क्रिकेटर और फेमस कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी मलाइका सकलैन से हुई है. उत्तरी पंजाब के रावलपिंडी के पास कामरा इलाके में हुए था, उनकी मां का नाम सना मुश्ताक है. सकलैन को पाकिस्तान क्रिकेट में उनके अहम योगदान के लिए जाना जाता है और वो वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने. उन्होंने 2021 से 2022 तक पाकिस्तान की नेशनल टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया.

4 / 6
एजुकेशनल लाइफ में मलाइका ने खुद को काफी आगे बढ़ाया है. उन्होंने यूईटी पेशावर से कंप्यूटर सिस्टम इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली और बाद में एनयूएसटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री पूरी की. उनकी एकेडमिक अचीवमेंट उनके डेडिकेशन और दिमागी ताकत को दिखाती हैं, जिससे ये साबित होता है कि उन्होंने क्रिकेट परिवारों से जुड़े ग्लैमर से कहीं आगे बढ़कर काम किया है.

5 / 6
अपने अच्छे एकेडमिक बैकग्राउंड के बावजूद, मलाइका ने ब्यूटी और लाइफस्टाइल के अपने जुनून को फॉलो किया. उन्होंने खुद को एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर स्टेबलिश किया, और अपनी बेहतरीन स्किल्स और क्रिएटिविटी के लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाई. उनका करियर टेक्निकल एजुकेशन और आर्टिस्टिक टैलेंट के मेल को दिखाता है, जिससे उनकी जर्नी यूनिक और इंस्पायरिंग दोनों है.

6 / 6
शादाब और मलाइका ने साल 2023 में में शादी की, कपल की वेडिंग सेरेमनी में क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने लोग शामिल हुए थे. हालांकि इस शादीशुदा जोड़े ने अपनी मैरिड लाइफ प्राइवेट लाइफ बनाए रखने का फैसला किया है. शादाब ने पब्लिकली फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी वाइफ की सोशल मीडिया से दूर रहने की ख्वाहिश का रिस्पेक्ट करें. अगस्त 2025 में उनकी बेटी हुई, जिसके लिए शादाब ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और फैंस से परिवार को अपनी दुआओं में याद रखने के लिए कहा.