
1 / 9
Who is Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया. इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. वह पिछली 3 पारियों में 17 विकेट ले चुके हैं.

2 / 9
Who is Auqib Nabi: आकिब नबी... ये नाम फिलहाल क्रिकेट जगत में सुर्खियों में है. जम्मू-कश्मीर के 29 साल के तेज गेंदबाज आकिब नबी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं और टीम इंडिया के दरवाजे पर लगातार दस्तक दे रहे हैं. नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में भी कहर बरपाते हुए 5 विकेट हॉल हासिल किया. बंगाल के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 26 ओवर में 87 रन देकर पांच शिकार किए और एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं.

3 / 9
आकिब ने ये कारनामा पहली बार नहीं किया है, बल्कि उन्होंने लगातार तीसरी पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किया है. इससे पहले क्वार्टर फाइनल की दोनों पारियों में भी उन्होंने 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया था. आकिब ने रणजी ट्रॉफी में पिछली तीन पारियों में कुल 17 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है.

4 / 9
आकिब क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. उन्होंने पहली पारी में 40 रन देकर 7 विकेट और दूसरी में 70 रन देकर 5 विकेट चटकाए. यह उनके करियर का बेस्ट मैच रहा और अब सेमीफाइनल में भी उन्होंने उसी लय को बरकरार रखा है.

5 / 9
सेमीफाइनल में बंगाल ने पहली पारी में 328 रन बनाए, लेकिन आकिब की धारदार गेंदबाजी ने उन्हें खुलकर खेलने नहीं दिया. उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, आकाशदीप और मोहम्मद शमी को पवेलियन भेजा. फर्स्ट क्लास करियर में ये 15वीं बार है जब उन्होंने एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

6 / 9
रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में 18 मैचों में 97 विकेट लेकर उन्होंने सबका ध्यान खींचा था. इस सीजन में भी उसी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. अब वह सेमीफाइनल की दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाना चाहेंगे.

7 / 9
अकूब नबी का जन्म 4 नवंबर 1996 को जम्मू एंड कश्मीर में हुआ था. वह एक बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी और अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. अकूब ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह आईपीएल 2026 में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.

8 / 9
नबी को दिसंबर 2025 में हुए आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में खेलने का बड़ा मौका मिला है.

9 / 9
आकिब ने जम्मू-कश्मीर अब तक 39 फर्स्ट क्लास, 36 लिस्ट ए और 34 टी20 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने क्रमशः 142, 56 और 43 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा, बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदर प्रदर्शन किया है और तीनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमशः 925, 572 और 141 रन बनाए हैं.