
1 / 9
Welcome to Derry TV Series: कुछ ऐसी टीवी सीरीज होती हैं, जिन्हें देखने के बाद उसकी कहानी आपके दिमाग में महीनों तक बनी रहती है. ऐसे में 8 IMDb वाली ये खतरनाक टीवी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. यह Stephen King की मशहूर किताब "It" की प्रीक्वल है.

2 / 9
कुछ टीवी सीरीज इतनी खतरनाक होती है, जिन्हें भूलना आसान नहीं होता. जैसे कि Welcome to Derry. यह खतरनाक और डरावनी टीवी सीरीज Stephen King की मशहूर किताब "It" की प्रीक्वल है. इसके हर एक सीन में इतनी गहराई है, कि पल पल में आपको बहुत डर महसूस होगा. (Credit- Pinterest)

3 / 9
सीरीज की कहानी शुरू होती है 1962 से, जहां डेरी, मेन शहर में एक परिवार आता है. उसी समय एक छोटा लड़का गायब हो जाता है. इसके बाद शहर में बहुत बुरे काम होने लगते हैं. जैसे कि बच्चे गायब हो रहे हैं और एक खतरनाक दानव उन्हें शिकार बना रहा है. (Credit- Pinterest)

4 / 9
यह दानव Pennywise है, जो जोकर बनकर बच्चों को लुभाता है और उनका डर खाता है. हर 27 साल में यह जागता है और शहर को डर में डुबो देता है. इसका पहला शिकार बच्चे होते हैं. इस कहानी में कुछ बच्चे जैसे Teddy, Phil, Lilly और Ronnie इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं. (Credit- Pinterest)

5 / 9
यह बच्चे गायब हुए अपने साथियों के बारे में जांच-पड़ताल करते हैं. लेकिन Pennywise उन्हें डराता है. सीरीज में कई सीन ऐसे हैं जो दिल दहला देते हैं. जैसे थिएटर में बच्चे मारे जाना, या अंधेरे में उस खूंखार दानव से किसी बच्चे का मिलना. यह सारे दृश्य आपको अंदर से झकझोर देंगे. एक सीन में वह बच्चे को इतना डराता है कि बच्चा चीखता रह जाता है. ऐसे सीन देखकर रात को नींद नहीं आती. (Credit- Pinterest)

6 / 9
बता दें कि Bill Skarsgård ने फिर से Pennywise का किरदार निभाया है. उसका मुस्कुराता चेहरा और डेडलाइट्स आंखें देखकर डर लगता है. सीरीज में वह न सिर्फ जोकर बनता है, बल्कि दूसरे रूप भी लेता है. एक एपिसोड में वह पूरे स्कूल को डराता है और हिंसा करता है. (Credit- Pinterest)

7 / 9
कहानी में आखिरकार बड़े और बच्चे मिलकर उस दानव को रोकने का प्रयास करते हैं. यह सीरीज हॉरर, रहस्य और भावनाओं से भरी है. बच्चे कितने मासूम होते हैं और दानव कितना क्रूर, यह दिखाती है. हर एपिसोड में ट्विस्ट आता है. (Credit- Pinterest)

8 / 9
Welcome to Derry एक अमेरिकी हॉरर टीवी सीरीज है. यह स्टीफन किंग के प्रसिद्ध उपन्यास "It" पर आधारित है. यह 2017 और 2019 की फिल्मों It और It Chapter Two की पूर्वकथा (प्रीक्वल) है. सीरीज अक्टूबर 2025 में HBO पर रिलीज हुई. (Credit- Pinterest)

9 / 9
Welcome to Derry को 8 IMDb रेटिंग मिली है. इस टीवी सीरीज को आप Jio Hotstar, HBO Max, Airtel Xstream पर देख सकते हैं. बता दें कि अभी "Welcome to Derry" का सिर्फ एक Season आया है. यह Season 1 है. इसमें कुल 8 एपिसोड हैं. यह सीरीज़ 3 Season की प्लानिंग के साथ बनी है. हर Season अलग-अलग समय में सेट होगा. Season 1 1962 में है। Season 2 2027 में आने की उम्मीद है. (Credit- Pinterest)