
1 / 9
Rashmika Mandanna Lucky Charm for Vijay: जल्द ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हर तरफ सिर्फ उनके शादी से जुड़े किस्सों पर चर्चा हो रही है. इसी बीच ज्योतिष में उनके आने वाले जीवन के बारे में अनुमान लगाया गया है. जहां पर रश्मिका को विजय के लिए लकी चार्म बताया जा रहा है.

2 / 9
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरे हर जगह वायरल हैं. कभी उनकी शादी की प्रेपरेशन तो कभी उनकी डाइनिंग टेबल से जुड़ी फोटोज वायरल हो रही हैं. हर कोई उनको शादी की बधाई दे रहा है. (Credit- Pinterest)

3 / 9
इसी बीच ज्योतिष शास्त्र की दुनिया से भी विजय और रश्मिका के रिश्ते को लेकर कई अनुमान सामने आ रहे हैं. ज्योतिष प्रशांत ने X पर पोस्ट किया, जिसके बाद उनका अनुमान पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. (Credit- Pinterest)

4 / 9
ज्योतिष प्रशांत का कहना है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव मैरिज हो रही है, जिसके बाद उनके करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. शादी के बाद उन्हें बड़ी सफलता मिलेगा. प्रशांत ने रश्मिका को विजय के लिए लकी चार्म बताया है. (Credit- Pinterest)

5 / 9
फैंस सोच रहे हैं, शायद रश्मिका के साथ शादी के बाद विजय की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थम जाए. हालांकि, यह तो समय पर निर्भर करता है. लेकिन ज्योतिष पंडित के अनुसार, रश्मिका और विजय की शादी पर यह भविष्यभाणी सामने आई है. (Credit- Pinterest)

6 / 9
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी, 2026 को छोटे और निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्ण, बंजारा हिल्स में रिसेप्शन होगा. इस दौरान कई जाने माने चेहरे नजर दिखाई देने वाले हैं. (Credit- Pinterest)

7 / 9
बता दें कि विजय देवरकोंडा की कुछ पुरानी फिल्में लाइगर, द फैमिली स्टार और किंगडम जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस हो गई थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका शायद उनका लकी चार्म बनकर सामने आएं. (Credit- Pinterest)

8 / 9
हालांकि, जल्द ही रश्मिका और विजय की फिल्म रणबाली, 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म का पहला लुक भी रिलीज हो चुका है. अब देखने वाली बात है कि क्या विजय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा पाएगी या नहीं. (Credit- Pinterest)

9 / 9
बता दें विजय और रश्मिका ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. तब धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. अब वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस उन्हें 'विरोश' कहकर पुकारते हैं. शादी उदयपुर में एक छोटे समारोह में होगी. दोनों ने अपने रिश्ते को अब खुले तौर पर स्वीकार किया है. (Credit- Pinterest)