
1 / 7
देश के करोड़ों किसान हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार करते हैं. इस योजना के तहत सरकार किसानों को आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजती है. अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और बड़ी संख्या में किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि किस्त जारी होने के बावजूद कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाता. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं.
डीबीटी के जरिए भेजी जाती है राशि

2 / 7
सरकार इस योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पैसा किसानों के बैंक खाते में भेजती है. इसका फायदा यह है कि राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जाती है और बीच में किसी तरह की देरी या गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है. लेकिन कई बार तकनीकी या दस्तावेजों से जुड़ी समस्या के कारण भुगतान अटक सकता है.
किस्त नहीं आई तो पहले कारण जानें

3 / 7
अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की रकम नहीं पहुंची है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि भुगतान रुकने की वजह क्या है. कई बार छोटी-सी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण भी किस्त रुक जाती है. सही कारण समझ आने पर इसे ठीक करना आसान हो जाता है.
ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी

4 / 7
सरकार ने अब पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोक दी जाती है. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि किसान का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो.
भूमि सत्यापन भी जरूरी प्रक्रिया

5 / 7
कई बार जमीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन पूरा न होने की वजह से भी भुगतान अटक सकता है. इस प्रक्रिया के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि लाभार्थी के पास खेती योग्य जमीन मौजूद है. अगर जमीन से संबंधित जानकारी अपडेट नहीं होती, तो किस्त जारी होने में दिक्कत आ सकती है.
गलत जानकारी से भी रुक सकती है किस्त

6 / 7
आवेदन फॉर्म भरते समय अगर बैंक खाते की जानकारी, आधार नंबर या अन्य जरूरी डिटेल गलत दर्ज हो जाती है, तो ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है. इसके अलावा जांच के दौरान अगर कोई किसान योजना की पात्रता में फिट नहीं पाया जाता, तो उसे लाभार्थियों की सूची से हटा भी दिया जाता है.
समस्या होने पर यहां करें शिकायत

7 / 7
अगर आपने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और फिर भी पैसा खाते में नहीं आया है, तो मदद ली जा सकती है. किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक पोर्टल के हेल्पडेस्क या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेजकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.