LPG Booking की जरूरत नहीं, तुरंत मिलेगा सिलेंडर, बस करना होगा ये काम
अगर आप भी अक्सर गैस सिलेंडर खत्म होने और उसकी डिलीवरी के इंतजार से परेशान रहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारत में अब 'LPG ATM' की शुरुआत हो गई है. यह प्रक्रिया अब और भी तेज, ज़्यादा सुविधाजनक और ATM से पैसे निकालने जितनी ही आसान हो जाएगी.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में बढ़ते LPG संकट के बीच ग्राहकों के लिए गुडन्यूज है. LPG वेंडिंग मशीनें, जिन्हें आम तौर पर LPG ATM कहा जाता है, कुकिंग गैस तक आम लोगों को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई हैं. ज़रा सोचिए, आपको बिना बुकिंग, बिना इंतज़ार और बिना किसी डिलीवरी में देरी के बस कुछ ही मिनटों में कुकिंग गैस सिलेंडर मिल जाए. जी हां LPG ATM मशीनें काफ़ी हद तक ATM की तरह ही काम करती हैं, लेकिन ये कैश के बजाय घरेलू LPG सिलेंडर देती हैं.
LPG ATM सिलेंडर देने की मशीन
2 / 5आप एटीएम से जब चाहें पैसे निकाल सकते हैं, ठीक उसी तरह अब आप दिन हो या रात कभी भी भरा हुआ गैस सिलेंडर हासिल कर सकेंगे. अगर इन्हें बड़े पैमाने पर और असरदार तरीके से लागू किया जाए तो ये घरों तक कुकिंग गैस पहुंचाने के तरीके को बदल सकते हैं. गुरुग्राम से LPG ATM की शुरुआत हुई है. इस मशीन को सोहना के सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाया गया है. लोग अब किसी भी समय इस मशीन पर जा सकते हैं, खाली सिलेंडर लौटा सकते हैं और भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं.
ग्राहक सिलेंडर कैसे पा सकते हैं?
3 / 5गैस एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से स्वचालित और संपर्क रहित है. खबरों के अनुसार, ग्राहकों को केवल अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, वेरिफिकेशन के लिए OTP पाएं और उसे डालें. अपना खाली सिलेंडर वज़न करने वाली मशीन पर रखें. सिस्टम उसे स्कैन करके वेरिफाई करता है. डिजिटल तरीके से पेमेंट करें. भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए एक कम्पार्टमेंट खुल जाता है.
LPG ATM कहां-कहां लगाए हैं?
4 / 5ये मशीनें अभी पायलट और शुरुआती रोलआउट चरण में हैं. गुरुग्राम में BPCL द्वारा सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाया गया यह नया ATM, ईंधन सप्लाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने और उसे और भी बेहतर बनाने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है. LPG ATM भारत की प्रमुख पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियां लगा रही हैं, जिनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) शामिल हैं.
घनी आबादी वाले इलाकों में जरूरत
5 / 5शहरी इलाकों में LPG ATM डिलीवरी में देरी, बुकिंग छूट जाने और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कमी के बीच अचानक गैस खत्म होने जैसी समस्याओं को हल करने में मदद कर सकते हैं. ये खास तौर पर गेटेड सोसायटियों, ऊंची इमारतों वाले अपार्टमेंट और घनी आबादी वाले इलाकों में बहुत काम के हैं, जहां डिलीवरी का इंतजाम मुश्किल है.



















