
1 / 12
TV TRP This Week: बार्क इंडिया की ओर से साल 2026 के पांचवे हफ्ते की टीवी टीआरपी की लिस्ट जारी की गई है. कई हफ्तों से नंबर वन बना 'नागिन 7' अब पीछे हो गया है. इसमें बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है.

2 / 12
TV TRP This Week 5: हर हफ्ते टीवी टीआरपी की एक रिपोर्ट जारी की जाती है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसे में 2026 के पांचवे हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है. इस हफ्ते काफी कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है, जो किसी का भी दिमाग घुमा देगा. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार 'नागिन 7' नंबर 1 पर आ रहा था लेकिन अब वो खिसककर नीचे आ गया है. चलिए बताते हैं नंबर 1 पर कौन सा शो राज कर रहा है. (Photo-IMDB)

3 / 12
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से नंबर 1 से नीचे खिसक गया था. ये टॉप 5 की लिस्ट से भी बाहर हो गया था. ऐसे में अब शो ने दमदार वापसी की. 2026 के पांचवे हफ्ते में इस शो ने 2.2 टीआरपी हासिल की है और नंबर 1 पर रूल कर रहा है. (Photo-IMDB)

4 / 12
टॉप टीआरपी की लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस लिस्ट में नंबर 2 पर है. स्मृति ईरानी का शो भी कुछ समय तक नंबर वन पर रहा था लेकिन बाद में खिसककर पांचवे और तीसरे नंबर आ गया था लेकिन इस हफ्ते शो दूसरे नंबर पर है. इसे 2.1 रेटिंग मिली है. (Photo-IMDB)

5 / 12
एकता कपूर का शो 'नागिन 7' लिस्ट में तीसरे नंबर पर था. ये टॉप पर बना हुआ था लेकिन अब इसकी टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज की गई है. प्रियंका चाहर चौधरी इसमें लीड रोल में हैं और इसे 1.9 रेटिंग मिली है. (Photo-IMDB)

6 / 12
टीवी सीरियल 'वसुधा' इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इसे 1.9 रेटिंग मिली है. इसमें एक साधारण गांव की लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो रईस बिजनेसमैन के प्यार में होती है. इसकी कहानी दर्शकों का दिल जीत लेती है. (Photo-IMDB)

7 / 12
शरद केलकर का शो 'तुम से तुम तक' टीवी टीआरपी की लिल्ट में पांचवे नंबर पर है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है. शो जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. (Photo-IMDB)

8 / 12
सरगुन मेहता का शो 'गंगा माई की बेटियां' टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है. इसे 1.8 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई है. शो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. (Photo-IMDB)

9 / 12
'लाफ्टर शेफ 3' एक रियलिटी शो है, जिसे भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह होस्ट करते हैं. ये इन दिनों काफी चर्चा में है. शो इस लिस्ट में सातवें नंबर है, जिसे 1.8 रेटिंग मिली है. (Photo-IMDB)

10 / 12
इस हफ्ते 'उड़ने की आशा' सीरियल आठवें नंबर पर बना हुआ है, जिसे 1.7 रेटिंग मिली है. (Photo-IMDB)

11 / 12
टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में 9वें स्थान पर बना हुआ है, जिसे 1.7 रेटिंग मिली है. (Photo-IMDB)

12 / 12
टीवी सीरियल 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' एक फैमिली ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर शो है. ये 3 फरवरी, 2026 से ऑनएयर हुआ है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी टीआरपी 1.6 रेटिंग है. (Photo-IMDB)