
1 / 9
TV Actress Tina Dutta Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) को सीरियल 'उतरन' के लिए जाना जाता है. उन्हें उनके रोल इच्छा के लिए जाना जाता है. उन्हें उनकी एक्टिंग के साथ ही लुक्स के लिए भी जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है.

2 / 9
टीवी की संस्कारी बहू टीना दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज को शेयर किया है. इसमें वो बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है, जिससे नजरें हटाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. (Photo- Tina Dutta/Insta)

3 / 9
टीना दत्ता का बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट कमाल का लग रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने शानदार कैप्शन भी लिखा, 'चलो, थोड़ी देर जलते रहो... आजकल मैं अपनी ही दुनिया में खोई रहती हूं.' एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई हैं. (Photo- Tina Dutta/Insta)

4 / 9
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अगर टीना दत्ता के लुक की बात की जाए तो वो इन तस्वीरों में सबसे बोल्ड नजर आ रही हैं. उनकी फोटोज से नजरें भी हटाना मुश्किल हो रहा है. फोटोज में उन्हें शार्ट स्कर्ट के साथ टॉप में देखा जा सकता है. (Photo- Tina Dutta/Insta)

5 / 9
टीना दत्ता ने शॉर्ट स्कर्ट के साथ ही ब्रालेट और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया गया है. इस पर लोगों के भी खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर तो उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हक्का-बक्का रह गया. उसने कमेंट किया, 'इच्छा का क्या ट्रांसफॉर्मेशन है.' (Photo- Tina Dutta/Insta)

6 / 9
इसके साथ ही टीना की फोटोज पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यूनिवर्स की सबसे आकर्षक, सबसे प्यारी और विश्वसनीय ब्यूटी क्वीन.' दूसरे ने लिखा, 'आपने तो आग ही लगा दी'. इसी तरह से लोग उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. (Photo- Tina Dutta/Insta)

7 / 9
टीना दत्ता 34 साल की हैं और महज 5 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्ट्रेस ने कई शोज में काम किया है. वो सबसे पहले साल 1994 में आए सीरियल 'निवेदिता' में दिखाई दी थीं. टीना ने टीवी के साथ ही फिल्मों में भी अभिनय किया है. (Photo- Tina Dutta/Insta)

8 / 9
अगर टीना दत्ता के शोज की बात की जाए तो उन्होंने 'कोई आने को है', 'उतरन', 'करमफल दाता शनि', 'डायन' और 'हम ना रहे हम' जैसे सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 7' और 'बिग बॉस 16' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. (Photo- Tina Dutta/Insta)

9 / 9
एक्ट्रेस टीना दत्ता. (Photo- Tina Dutta/Insta)