
1 / 11
Navratri 2026: नवरात्रि में कन्या पूजन का खास महत्व होता है. अगर आप कंजकों को पारंपरिक उपहार से हटकर कुछ खास देना चाहते हैं, तो 100 रुपये के भीतर ये 10 मजेदार और फायदेमंद गिफ्ट आइडिया आपके काम आएंगे.
टॉफी और चॉकलेट पैक

2 / 11
नवरात्रि में कंजकों को टॉफी और चॉकलेट देना सबसे आसान और पसंदीदा ऑप्शन है. छोटे-छोटे चॉकलेट पैक बनाकर आप बच्चों को दे सकते हैं. ये गिफ्ट सस्ता भी है और बच्चों के चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देता है.
रंग-बिरंगी पेंसिल और क्रेयॉन

3 / 11
बच्चों को ड्रॉइंग करना बहुत पसंद होता है. ऐसे में रंगीन पेंसिल या क्रेयॉन का सेट एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. यह न सिर्फ मजेदार है बल्कि बच्चों की क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है.
हेयर एक्सेसरीज

4 / 11
छोटी बच्चियों के लिए हेयर क्लिप, रबर बैंड या हेयरबैंड बहुत अच्छा गिफ्ट है. ये चीजें सस्ती भी होती हैं और रोजमर्रा में काम भी आती हैं.
छोटी स्टोरी बुक

5 / 11
अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो छोटी-सी स्टोरी बुक या कॉमिक बुक भी दे सकते हैं. ये बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक दोनों होती है.
स्टेशनरी किट

6 / 11
पेंसिल, रबर, शार्पनर और स्केल का छोटा सेट एक फायदेमंद गिफ्ट है. स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह काफी काम का होता है.
क्यूट खिलौने

7 / 11
छोटे खिलौने जैसे डॉल, कार या सॉफ्ट टॉय बच्चों को बहुत पसंद आते हैं. 100 रुपये के भीतर आपको कई अच्छे विकल्प मिल जाएंगे.
वॉटर बॉटल

8 / 11
छोटे और रंगीन पानी की बोतल भी एक अच्छा गिफ्ट आइडिया है. यह बच्चों के लिए उपयोगी और हेल्दी आदत को बढ़ावा देने वाला गिफ्ट है.
ब्रेसलेट या ज्वेलरी सेट

9 / 11
छोटी बच्चियों के लिए प्लास्टिक या फैंसी ब्रेसलेट और ज्वेलरी सेट काफी आकर्षक होते हैं. ये गिफ्ट उन्हें खास पसंद आता है.
DIY क्राफ्ट किट

10 / 11
आजकल छोटे DIY क्राफ्ट किट भी आसानी से मिल जाते हैं. इससे बच्चे खुद कुछ नया बनाना सीखते हैं और उनका समय भी अच्छे से बीतता है.
स्नैक पैक

11 / 11
चिप्स, बिस्किट और जूस का छोटा पैक बनाकर देना भी अच्छा ऑप्शन है. यह किफायती है और बच्चों को तुरंत पसंद आता है.
(All Photos Credit: Social Media)